हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Vikas Sethi की तबीयत कैसे बिगड़ी? पहली बार पत्नी का खुलासा, बोलीं- ‘वो बीमार थे पर…’

Vikas Sethi’s Last Moments: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विकास सेठी को लेकर उनकी वाइफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विकास की पत्नी का कहना है कि वे बीमार थे और नींद में ही उनकी मौत हुई। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या-क्या बताया है?

विज्ञापन
Vikas Sethi, Jhanvi

Vikas Sethi’s Wife Jhanvi Sethi Recalls His Final Moments: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर विकास सेठी हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ घरवालों और उनके फैंस, बल्कि इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। विकास के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। एक्टर का परिवार कैसे खुद को संभाल रहा है, यह तो वही जानता है। इस बीच विकास की वाइफ जान्हवी ने एक्टर के अंतिम पलों को याद किया है।

फैमिली फंक्शन के लिए नासिक गए थे

विकास की वाइफ जान्हवी की मानें तो उनका कहना है कि एक फैमिली फंक्शन के लिए वे नासिक में थे। वहीं अचानक विकास की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त हो रहे थे, लेकिन वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे। इस दौरान नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से विकास की मौत हो गई। इस बारे में पीटीआई से बात करते हुए जान्हवी ने बताया कि जब हम नासिक में अपनी मां के घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। वह अस्पताल नहीं जाना चाहते थे और इसलिए हमने डॉक्टर से घर आने के लिए कहा।

दिल का दौरा पड़ने से मौत

जान्हवी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6 बजे जब वह उन्हें जगाने गई तो उनका निधन हो चुका था। डॉक्टर ने चैक किया तो उन्होंने बताया कि कल रात (शनिवार को) ही दिल का दौरा पड़ने से नींद में ही उनका निधन हो गया। जान्हवी ने कहा कि उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल में भेज दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में होगा। बता दें कि विकास के परिवार में उनकी पत्नी और उजुड़वां बेटे हैं।

फिल्मों में भी किया काम

अगर विकास के करियर की बात करें तो वे टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा थे। विकास ने ‘ससुराल सिमर का’ और ‘यह वादा रहा’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। साल 2001 की हिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में भी विकास ने काम किया था। फिल्म में उन्होंने पू (करीना कपूर) के डेट रॉबी का किरदार निभाया था। उन्होंने दीवानापन, उफ, मोढ़ और आईस्मार्ट शंकर जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

एक्टर ने की थी 2 शादियां

विकास की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की हैं। एक्टर की पहली वाइफ अमिता थी, जिनके संग उन्होंने डांस रियलिटी शो नच बलिए के चौथे सीजन में भाग लिया था। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। साल 2018 में विकास ने जान्हवी से शादी की और 2021 में विकास ने अपने जुड़वा बच्चों के जन्म का ऐलान किया। अब विकास के जाने के बाद यह तीनों अकेले रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- Video: Rubina Dilaik की दो नहीं तीन बेटियां, देखें तीसरी कौन? किसी ने बताया नहीं…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें