Celebrity Masterchef Tejasswi Prakash: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले ही कंटेस्टेंट ने इतिहास रच दिया है। हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की जो अब सिर्फ अभिनय में ही अपना जलवा नहीं दिखा रही हैं, बल्कि खाना बनाने के मामले में भी आउटशाइन कर रही हैं।
सेलिब्रिटी कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी शानदार कुकिंग स्किल्स के दम पर उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। शो में उनकी बनाई गई डिश ‘स्क्वैश सॉस के साथ डोसा बॉम्बोलोनी’ को न्यूयॉर्क के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ के मेन्यू में शामिल कर लिया गया है। इस अचीवमेंट के बाद उनके फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है।
विकास खन्ना ने किया था वादा
शो के दौरान भारत के सबसे फेमस शेफ्स में से एक शेफ विकास खन्ना तेजस्वी की डिश से बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने उसी समय वादा किया था कि उनकी बनाई हुई डिश को न्यूयॉर्क स्थित उनके रेस्तरां ‘बंगलो’ के मेन्यू में जगह मिलेगी। अब इस वादे को पूरा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि तेजस्वी की डिश को उनके रेस्टोरेंट में शामिल किया जा चुका है।
तेजस्वी प्रकाश ने भी विकास खन्ना द्वारा शेयर की गई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में रिपोस्ट किया है और इस मोमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की है। तेजस्वी ने लिखा- ‘हे भगवान, मुझसे अब और इंतजार नहीं हो रहा। ये मेरे लिए वाकई में गर्व की बात है।’
तेजस्वी के फैंस हुए खुश
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, तेजस्वी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने इसे प्राउड मोमेंट बताया, तो कुछ ने कहा कि ये उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ शुरुआत है, तेजस्वी का नाम अब ग्लोबल लेवल पर चमकने वाला है।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘बंगलो जैसे बड़े रेस्टोरेंट में उनकी डिश का शामिल होना उनकी प्रतिभा को साबित करता है।’
कड़ी टक्कर के बाद किया ये कारनामा
सेलिब्रिटी मास्टशेफ में तेजस्वी को कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस शो में निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, फैजल शेख, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर जैसे सेलेब्स भी शामिल थे। हर हफ्ते कुकिंग की चुनौती और ब्लैक एप्रन से बचने की जद्दोजहद के बीच तेजस्वी ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया। आपको बता दें रिपोर्ट्स की मानें तो शो के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना विजेता बने, निक्की तंबोली ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तेजस्वी प्रकाश तीसरे स्थान पर रहीं।
यह भी पढ़ें: रान्या राव का गोल्ड स्मगलिंग केस में चौंकाने वाला बयान, लगाया जबरन ब्लैंक पेपर्स पर साइन कराने का आरोप
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines