सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले ही कंटेस्टेंट ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट के मेन्यू में डिश शामिल

Celebrity Masterchef Tejasswi Prakash: सोनी टीवी के रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले ही इस कंटेस्टेंट ने इतिहास रच दिया है। आपको बता दें न्यूयॉर्क के रेस्टोरेंट के मेन्यू में इस कंटेस्टेंट की डिश अब शामिल हो गई है।

Celebrity Masterchef Tejasswi Prakash

Celebrity Masterchef Tejasswi Prakash

Celebrity Masterchef Tejasswi Prakash: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले ही कंटेस्टेंट ने इतिहास रच दिया है। हम बात कर रहे हैं टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस  तेजस्वी प्रकाश की जो अब सिर्फ अभिनय में ही अपना जलवा नहीं दिखा रही हैं, बल्कि खाना बनाने के मामले में भी आउटशाइन कर रही हैं।

सेलिब्रिटी कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी शानदार कुकिंग स्किल्स के दम पर उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। शो में उनकी बनाई गई डिश ‘स्क्वैश सॉस के साथ डोसा बॉम्बोलोनी’ को न्यूयॉर्क के मशहूर मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट ‘बंगलो’ के मेन्यू में शामिल कर लिया गया है। इस अचीवमेंट के बाद उनके फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है।

विकास खन्ना ने किया था वादा

शो के दौरान भारत के सबसे फेमस शेफ्स में से एक शेफ विकास खन्ना तेजस्वी की डिश से बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने उसी समय वादा किया था कि उनकी बनाई हुई डिश को न्यूयॉर्क स्थित उनके रेस्तरां ‘बंगलो’ के मेन्यू में जगह मिलेगी। अब इस वादे को पूरा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि तेजस्वी की डिश को उनके रेस्टोरेंट में शामिल किया जा चुका है।

तेजस्वी प्रकाश ने भी विकास खन्ना द्वारा शेयर की गई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में रिपोस्ट किया है और इस मोमेंट पर अपनी खुशी जाहिर की है। तेजस्वी ने लिखा- ‘हे भगवान, मुझसे अब और इंतजार नहीं हो रहा। ये मेरे लिए वाकई में गर्व की बात है।’

तेजस्वी के फैंस हुए खुश 

जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, तेजस्वी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने इसे प्राउड मोमेंट बताया, तो कुछ ने कहा कि ये उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ शुरुआत है, तेजस्वी का नाम अब ग्लोबल लेवल पर चमकने वाला है।’ वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ‘बंगलो जैसे बड़े रेस्टोरेंट में उनकी डिश का शामिल होना उनकी प्रतिभा को साबित करता है।’

कड़ी टक्कर के बाद किया ये कारनामा

सेलिब्रिटी मास्टशेफ  में तेजस्वी को कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस शो में निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, फैजल शेख, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर जैसे सेलेब्स भी शामिल थे। हर हफ्ते कुकिंग की चुनौती और ब्लैक एप्रन से बचने की जद्दोजहद के बीच तेजस्वी ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया। आपको बता दें रिपोर्ट्स की मानें तो शो के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना विजेता बने, निक्की तंबोली ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तेजस्वी प्रकाश तीसरे स्थान पर रहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ