जेल में पति, बीवी बाहर पार्टी कर ले रही मजे, Vijayalakshmi Darshan की वायरल तस्वीरों का सच क्या?

Vijayalakshmi Darshan Photos Viral: साउथ एक्टर दर्शन, रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी हैं और जेल में बंद हैं। इस बीच दर्शन की बीवी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Vijayalakshmi Darshan, Darshan Thoogudeepa

Vijayalakshmi Darshan, Darshan Thoogudeepa

विज्ञापन

Vijayalakshmi Darshan Photo Viral: साउथ एक्टर दर्शन, रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी हैं और जेल में बंद हैं। रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर कुछ ना कुछ सामने आता ही रहता है। हाल ही में इस केस की चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें कोई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। इस बीच अब दर्शन की बीवी भी चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर दर्शन की वाइफ विजयलक्ष्मी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आखिर क्या है पूरा मसला, जो विजयलक्ष्मी को लोग इतनी खरी-खरी सुना रहे हैं? आइए जानते हैं…

विजयलक्ष्मी की फोटो वायरल

दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसे ही बवाल नहीं हो रहा है। इंटरनेट पर अभिनेता दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी दर्शन की फोटो वायरल होने के बाद पूरा तमाशा शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर विजयलक्ष्मी की जो फोटो वायरल हो रही है, उसमें वो अपने दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही है। जैसे ही इंटरनेट वालों की नजर इस फोटो पर पड़ी, तो हंगामा हो गया। लोगों ने विजयलक्ष्मी को सुनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

लोगों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर विजयलक्ष्मी की फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि पति जेल में है और ये पार्टी कर रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या चल रहा है। तीसरे यूजर ने कहा कि अरे पार्टी, लेकिन क्यों? इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि विजयलक्ष्मी के पति इस वक्त जेल में है और वो पार्टी कर रही है, तो जाहिर है कि वो यूजर्स के निशाने पर तो आएंगी ही।

पुरानी भी हो सकती है वायरल फोटो

विज्ञापन

हालांकि ये फोटो अभी की है या पुरानी है, इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है। साथ ही वायरल फोटो की News24 पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों के मन में यही सवाल है कि पति जेल में है, तो विजयलक्ष्मी कैसे पार्टी कर सकती है। गौरतलब है कि अभिनेता दर्शन, रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी हैं और जेल में बंद है।

जेल में बंद है दर्शन

रेणुकास्वामी हत्या मामले में मुख्य आरोपी पहले दर्शन थे, लेकिन पुलिस ने बताया कि केस की मुख्य आरोपी पवित्रा गौड़ा है। साथ ही चार्जशीट में भी कई हैरान करने वाले दावे किए गए हैं, जो इंसानियत की सभी हदों को पार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ