हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नहीं रहे मशहूर एक्टर Vijaya Rangaraju, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Vijaya Rangaraju Passes Away: दिग्गज तेलुगु अभिनेता विजय रंगराजू का निधन हो गया है। विजय रंगराजू को राज कुमार के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी की मानें तो चेन्नई के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन
Vijaya Rangaraju

Vijaya Rangaraju Passes Away: टीवी इंडस्ट्री के बाद अब साउथ सिनेमा से भी बेहद दुखद खबर आ रही है। दिग्गज तेलुगु अभिनेता विजय रंगराजू का निधन हो गया है। विजय रंगराजू को राज कुमार के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी की मानें तो चेन्नई के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 123तेलुगु के अनुसार, उन्हें एक हफ्ते पहले अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका और उनका निधन हो गया।

फिल्म ‘सीता कल्याणम’

विजय रंगाराजू के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। इसके साथ ही अगर विजय की बात करें तो विजय रंगाराजू ने तमिल के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने विलेन और सपोर्टिंग एक्टर के रोल में भी काम किया है। बता दें कि रंगराजू ने बापू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सीता कल्याणम’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था।

‘भैरव द्वीप’ से मिला ब्रेक

इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक फिल्में कीं, लेकिन किसी ने भी उन्हें अच्छा ब्रेक नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वो लगातार काम करते रहे। इसके बाद बालकृष्ण की ‘भैरव द्वीप’ फिल्म ने विजया रंगाराजू को एक बड़ा ब्रेक दिया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो एक कमाल के एक्टर बनकर दुनिया के सामने आए।

 

विजय को मिली खूब सफलता

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद गोपीचंद की फिल्म ‘यज्ञम’ ने भी विजय रंगाराजू को सफलता दिलाई और वो पॉपुलर हो गए। इस फिल्म में उन्होंने विलेन के रूप में जबरदस्त अभिनय किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया। बता दें कि विजय की दो बेटियां पद्मिनी और दीक्षिता हैं। विजय रंगाराजू वेट लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Yogesh Mahajan का निधन, शूट पर नहीं पहुंचे एक्टर, कैसे गई जान?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें