देशभर में कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र नीट पेपर लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रदान की इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि, आज यानी 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यह छात्रों की बड़ी जीत मानी जा रही है. वहीं अब बॉलीवुड के कई सितोरों ने अपने रिएक्शन दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
स्वरा भास्कर ने दिया रिएक्शन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपने इंस्टा पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की खुशी का जश्न मना रहे हैं. स्वरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की बड़ी जीत है.
वहीं एक्टर विजय वर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक धर्मेंद्र प्रधान की एक फोटो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना. विजय का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो विक्ट्री का साइन करती हुई नजर आ रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैप्पी विक्ट्री डे दोस्तों. आयशा ने यह स्टोरी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शेयर की है.
मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना रिएक्शन दिया है. रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शयर की है, जिसमें उन्होंने GenZ को जिद्दी बताया है.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी अभिजीत दिपके का एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भाई ये कर दिया?
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ताली बजाने वाला, आंखों में आंसू, आंखों पर काला चश्मा और दिल की इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन दिया है.
वहीं साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज छात्रों के द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते आ रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रकाश राज ने अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा, बधाई हो. मेरे प्यारे कॉकरोच्स. डियर सोनम वांगचुक सर हर युवाओं को बधाई, जो छात्रों के साथ खड़े थे. आप लोगों ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हो.
यह भी पढ़ें: CJP का समर्थन करने वाली शबाना आजमी की कितनी है नेटवर्थ? कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचकर कमाती थीं 30 रुपये
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
2 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
5 hrs agoइनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती
6 hrs agoमिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल! शादी की डेट भी आई सामने
7 hrs agoकरीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
8 hrs agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
9 hrs agoकौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की 'प्रहार' में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, The Paradise का भी जान लें हाल
10 hrs agoटॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दोबारा होगी रिलीज, नए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में लौटेगी फिल्म?
20 hrs agoWatch: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines