Vijay Verma Share RIP Photo: ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के छोटा त्यागी यानी एक्टर विजय वर्मा की एक्टिंग के लोग कायल हैं। उनकी हर फिल्में और सीरीज को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इस बीच उनकी एक पोस्ट ने उनके फैंस को टेंशन में डाल दिया। दरअसल, विजय ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर कर दी जिसकी वजह से फैंस में हड़कंप मच गया। आलम ये हुआ कि अपने फैंस का दिल दुखाने के लिए उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। बता दें कि विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर RIP फोटो शेयर की। साथ ही अपने फैंस को यकीन दिलाने की कोशिश की कि उनका निधन हो चुका है। पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस भी एक बार को दंग रह गए। इसके बाद पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आनी शुरू हो गई। हालांकि सच जानने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली।
एक्टर ने शेयर की RIP फोटो
आपको बता दें कि विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक्टर की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है, जिसके नीचे RIP लिखा हुआ है। एक्टर की यह पोस्ट काफी डराने वाली रही। पोस्ट के एक साइड पर लिखा गया, ‘दुखद निधन.. हमजा अब्दुल शेख, एक प्यारे पति, प्यारे दामाद।’ विजय ने अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि ‘आपके प्यारे हमजा को जन्नत की सैर पर गए अब दो सात बीत गए हैं। मिस यू हमजा डार्लिंग्स.. नहीं…!’
यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की जीत पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं- कभी आंदोलन में…
पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की आई बाढ़
विजय वर्मा की यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उनके फैंस भी घबरा गए और टेंशन में आ गए। एक्टर की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘एक सेकेंड के लिए मैं डर गया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डरा दिया डार्लिंग्स।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘एड करने का तरीका थोड़ा डेथ फुल है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे एक मिनट का हार्ट अटैक दे दिया।’ वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर की ऐसी पोस्ट पर नाराजगी भी जाहिर की जिसके चलते विजय वर्मा को माफी मांगनी पड़ी।
एक्टर को फैंस से मांगनी पड़ी माफी
विजय वर्मा ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा कि ‘मुझे माफ कर दें दोस्तों, मेरा उद्देश्य आपको डराना नहीं था। यह फिल्म का वास्तविक स्क्रीन ग्रैब है! डार्क कॉमेडी बनी थी तो पोस्ट भी..’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने आंख मारने वाला इमोजी भी ड्राप किया है। बता दें कि विजय वर्मा, आलिया भट्ट और शेफाली शाह स्टारर डार्क फिल्म ‘डार्लिंग्स’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। फिल्म को काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले थे। अब इस फिल्म ने रिलीज को दो साल पूरे कर लिए हैं, जिसके सेलिब्रेशन में विजय वर्मा ने यह पोस्ट शेयर की।
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 mins agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
1 hr agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
5 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
8 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
9 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
10 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
12 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines