नौकरी से निकाला गया...खाते में बचे थे सिर्फ 18 रुपये, Vijay Verma ने पैसों के लिए की थी यह फिल्म

Vijay Verma Struggle: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पैसों की कमी ने उन्हें ऐसी भूमिका निभाने के लिए मजबूर किया गया।

Vijay Verma

image credit: social media

Vijay Verma Struggle: विजय वर्मा इन दिनों तमन्ना भाटिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एकसाथ भी स्पॉट किया जा चुका है और पिछले दिनों खबरें आईं कि तमन्ना और विजय जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। विजय वर्मा के करियर की बात करें तो डार्लिंग्स’, ‘जाने जां’, ‘गली बॉय’ और ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अच्छी जगह बनाई है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए विजय को खूब पापड़ बेलने बड़े हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

जब प्रोजेक्ट से हुए बाहर

विज्ञापन

गैलाटा प्लस के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर के एक महत्वपूर्ण मोड़ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पैसों की कमी ने उन्हें ऐसी भूमिका निभाने के लिए मजबूर किया, जो उनकी कलात्मक आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं थी, लेकिन अंत में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन

आर्थिक दिक्कतों के कारण निभाया किरदार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने उन दिनों को याद किया, जब उनका करियर ढलान पर था और उनके अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे। विजय ने बताया एकबार उनके पास एक किरदार को लेकर ऑफर आया था। इस दौरान उनको रिपोर्टर का एक छोटा सा रोल करना था। इसमें उनको एक दिन के लिए तीन हजार रुपये दिए जा रहे थे। मनपसंद किरदार न होने के बाद भी आर्थिक दिक्कतों के चलते उन्होंने यह किरदार निभाने का फैसला किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पैसों के लिए नहीं करूंगा फिल्म

अभिनेता ने बताया कि इस किरदार को अदा करते हुए चुनौती यह थी कि इसके डायलॉग अंग्रेजी में थे, जिससे उनके लिए एक अंग्रेजी रिपोर्टर की भूमिका निभाना मुश्किल हो गया। नतीजन, उन्हें सेट से निकाल दिया गया। इसका विजय वर्मा को काफी अफसोस हुआ, लेकिन साथ ही उन्होंने एक अहम फैसला भी लिया। विजय ने कहा इसके बाद मैंने फैसला किया कि कभी भी मैं पैसों के लिए कोई भी फिल्म नहीं करूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ