Vijay Varma Reaction on Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कई दिनों तक चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रिजाइन किया है. उन्होंने शनिवार, 25 जुलाई को ऐलान किया कि पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है, जिसके कारण जनता और राजनीतिक दबाव बढ़ गया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया है. इस बीच अब अभिनेता विजय वर्मा ने इस पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
दरअसल, धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार को अपने पद से रिजाइन कर दिया है, जिसके बाद विजय वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में विजय ने धर्मेंद्र प्रधान की एक फोटो शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विजय वर्मा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना.
छात्रों ने किया विरोध
अब विजय के इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि बीते महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों को विरोध प्रदर्शन चल रहा था. छात्रों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से रिजाइन करें. नीट पेपर लीक मामले को लेकर ये धरना किया गया, जिसके बढ़ने के बाद अब शिक्षा मंत्री ने अपने पद को छोड़ दिया है.
सेलेब्स ने किया सपोर्ट
नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्रों के विराध प्रदर्शन को फिल्मी दुनिया से लेकर टीवी सेलेब्स ने सपोर्ट किया था. इसको लेकर सलमान खान, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई अन्य सेलेब्स ने पोस्ट किए थे. सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने छात्रों को सपोर्ट किया था और अब धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर भी सेलेब्स का रिएक्शन आ रहा है.
क्या अब भी खत्म नहीं होगा धरना?
हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या छात्र अपना ये धरना प्रदर्शन खत्म कर देंगे या फिर ये जारी रहेगा क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का कहना है कि हमारी दो और मांगें हैं, हम ऐसे ही नहीं जाएंगे. हम कॉकरोच हैं एक बार जहां घुस जाते हैं, वहां से निकलते नहीं.
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan लंदन में फैमिली संग मना रहे हैं वेकेशन, इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियोज, लोगों ने किए सवाल
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
28 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines