Vijay Sethupathi Wear Chappals At Jawan Success Party: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया है। हर कोई इस फिल्म को देखकर खुश नजर आ रहा है। फिल्म को मिली ये कामयाबी देखकर फैंस के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। ऐसे में जवान की सफलता तो देखते हुए हाल ही में मुंबई में इस फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। इस पार्टी में जवान की पूरी स्टारकास्ट सज-धज कर पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: Poonam Pandey के घर में लगी भयंकर आग, एक्ट्रेस थी बाहर और डॉगी अंदर, वीडियो में कैद हुआ भयानक मंजर
पार्टी से सामने आई तस्वीर
खुद SRK ने भी अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। लेकिन अब लोग शाहरुख खान को छोड़कर एक्टर विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) की बातें करते नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपती के लुक के आगे किंग खान भी पीछे रह गए। अब इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान सभी स्टार्स का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। लेकिन जब साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपती पार्टी में पहुंचे तो बस पूरा फोकस उन्हीं पर चला गया। एक्टर कुछ ऐसे तैयार होकर पहुंचे थे कि उनसे नज़रें हटा पाना नामुमकिन है।
Image Credit: Google
विजय सेतुपती के लुक ने लूटी लाइमलाइट
दरअसल, जवान की सक्सेस पार्टी में विजय सेतुपती ने सादगी की नई मिसाल कायम कर दी है। वो बेहद सिम्पल सी दिखने वाली नीली चेक शर्ट और खाकी पैंट पहनकर इवेंट अटेंड करने पहुंचे थे। लेकिन फैंस का इससे भी ज्यादा ध्यान खींचा उनके फुट वियर ने क्योंकि एक्टर इस दौरान फैंसी जूते छोड़कर हरे रंग की चप्पल में नजर आए थे। उनको चप्पल में देख फैंस भी हैरान रह गए। बता दें, अब विजय सेतुपती की इस सादगी ने फैंस का दिल छू लिया है।
सादगी पर फिदा हुए फैंस
सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ की जा रही है। वैसे याद दिला दें इससे पहले शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी के प्रमोशन के दौरान भी विजय सेतुपती चप्पल पहने नजर आए थे। तब भी एक्टर को देखकर लोग यूं ही दंग रह गए थे। इस बार भी विजय ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। बात अगर ‘जवान’ की करें तो, भारत में ये फिल्म 400 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 700 करोड़ पार कर चुका है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines