Vijay Sethupathi Refuses to work With Actress Krithi Shetty: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। किंग खान की इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने भी खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है।
‘जवान’ में विजय के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक सुंदर एक्ट्रेस के साथ काम करने का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें- नेगेटिव और ट्रोल करने वाले लोगों से कैसे दूर रहें, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बताया जबरदस्त तरीका
कृति शेट्टी के साथ मेकर्स बनाना चाहते थे विजय की जोड़ी
इन दिनों सोशल मीडिया पर विजय का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। ये इंटरव्यू फिल्म ‘लाबाम’ के प्रमोशन के दौरान का है। दरअसल, इस समय विजय ने बताया था कि फिल्म के मेकर्स एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि वो ऐसा करने में बिल्कुल सहज नहीं थे। इस लिए उन्होंने उस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया।
जिसने मेरी बेटी की भूमिका निभाई उनके साथ मैं रोमांस नहीं कर सकता- विजय
विजय ने बताया कि जिसने उनकी बेटी की भूमिका निभाई हो और दोनों में एक एज गैप हो उनके साथ वो कभी ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं कर सकते। एक्टर ने कहा कि मैं जब लाभम की शूटिंग कर रहा था तो मेकर्स ने कहा कि वो फिल्म में लीड रोल के लिए कृति शेट्टी को लेना चाहते हैं। उसी समय फिल्म ‘उप्पेना’ भी बन रही थी और इस फिल्म में कृति ने मेरी बेटी का रोल अदा किया था। इसलिए लाबाम में एक्ट्रेस के साथ अभिनय करने से मैंने तुरंत मना कर दिया।
‘उप्पेना’ से कृति शेट्टी ने फिल्मों में की थी एंट्री
विजय सेतुपति ने कहा कि मैं उस एक्ट्रेस के साथ कभी रोमांस नहीं कर सकता, जिसने मेरी बेटी का रोल किया हो। यह कितना अजीब अनुभव होगा इसलिए मैंने कृति शेट्टी द्वारा लाबाम में मेरी प्रेमिका की भूमिका निभाने को लेकर तुरंत मना कर दिया। बता दें कि कृति शेट्टी ने फिल्म ‘उप्पेना’ से फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इतना हीं नहीं बल्कि इसके लिए उन्हें South Indian International Movie Awards और Filmfare Awards South में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines