अगर आपको सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन वाली फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे बड़े पर्दे पर लोगों ने काफी पसंद किया था. यह मूवी 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होती है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 8.4 की शानदार रेटिंग दी गई थी. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.
यह भी पढें: एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करती हैं ये 5 बॉलीवुड हसीनाएं, लिस्ट में शामिल इस नाम पर नहीं होगा यकीन
‘महाराजा’ स्टार कास्ट
हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, इस मूवी को देखने के बाद आपको ‘दृश्यम’ जैसी फिल्में भी फीकी लगने लगेगी. फिल्म में विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, सचना नामिदास, ममता मोहनदास और अभिरामी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी में की कहानी आपको कई हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस फिल्म का डायरेक्शन निथिलन समिनाथन ने किया है. इस मूवी की कहानी एक नाई और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. वहीं एक हादसे में उसकी पत्नी की जान चली जाती है. हालांकि, इस हादसे में उसकी बेटी एक कूड़ेदान की वजह से सुरक्षित बच जाती है.
यह भी पढें: OTT Releases This Week: अगस्त का पहला हफ्ता होगा दमदार, रिलीज हो रही हैं ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज
‘महाराजा’ मूवी ओटीटी पर कहां देखें?
आपको बता दें कि यह व्यक्ति उस कूड़ेदान को काफी खास मानने लगता है और उसे “लक्ष्मी” नाम देकर अपने पास ले आता है. हालांकि, फिल्म में ट्विस्ट उस टाइम आता है, जब वो इंसान पुलिस स्टेशन पहुंचकर “लक्ष्मी” (कूड़ेदान) के गायब होने की शिकायत दर्ज कराता है. शुरुआत में पुलिस इस मामले को काफी हल्का समझती है. लेकिन बाद में यह कहानी एक खतरनाक रहस्य का रूप ले लेती है, जो आखिरी तक फिल्म देखने पर लोगों को मजबूर कर देता है. हम जिस मूवी की जिक्र कर रहे हैं, वो और कोई नहीं विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ है. अगर आपन अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे Netflix पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines