हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरा है Ace का ट्रेलर, कब रिलीज होगी Vijay Sethupathi की फिल्म?

विजय सेतुपति की अपकमिंग तमिल एक्शन फिल्म ‘ऐस’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अगर आप भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी रिलीज से पहले ट्रेलर को देख सकते हैं।

विज्ञापन
Ace

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। अब एक और नई फिल्म टिकट खिड़की पर आने के लिए बेकरार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विजय सेतुपति की अपकमिंग तमिल एक्शन फिल्म ‘ऐस’ की, जिसका ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसा है विजय की फिल्म का ट्रेलर? और फिल्म कब रिलीज होगी?

रिलीज हुआ ‘ऐस’ का ट्रेलर

आज यानी 11 मई को फिल्म के मेकर्स ने इसके ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘ऐस’ के ट्रेलर को थिंक म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। ट्रेलर के आने से फैंस बेहद खुश हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अगर इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये एक्शन, रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा से भरा हुआ है।

कैसा है ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ये विजय के किरदार के मलेशिया में उतरने से शुरू हुआ है। इस दौरान वो अपनी पास्ट के सभी निशान मिटा देता है और अब उसे ‘बोल्ड’ कन्नन नाम से पहचाना जाता है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर कमाल है, इसे पूरा देखने के लिए आप थिंक म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल का रुख कर सकते हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसी के साथ अगर विजय की इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा बी एस अविनाश, रुक्मिणी वसंत, मुथु कुमार, योगी बाबू, डेनेस कुमार, बबलू पृथ्वीराज, राज कुमार, दिव्या पिल्लई, कार्तिक जय, जहरिनारिस, नागुलन अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन 7सीएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले अरुमुगाकुमार ने किया है।

यह भी पढ़ें- मां के लिए हमेशा बच्चे ही रहे Rishi Kapoor, एक्टर ने खुद बताई थीं ये बातें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola