Vijay Sethupathi Salary: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ (Maharaja) इस वक्त काफी चर्चा में है। ये फिल्म वैसे तो 14 जून को थिएटर्स में और 12 जुलाई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो गई थी। लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। एक बंदा ये फिल्म देखता है तो वो आगे 4 लोगों को इसे सजेस्ट करता है। यानी फिल्म में वो बात है कि बिना ज्यादा प्रमोशन भी ये ओटीटी पर धमाका कर रही है। तमिल कि इस एक्शन थ्रिलर को न सिर्फ ऑडियंस की तरफ से थम्स अप मिला है बल्कि इसे 8.7 रेटिंग भी मिली है।
‘महाराजा’ के लिए विजय सेतुपति ने लिए कितने करोड़?
फिल्म में विजय सेतुपति ने ऐसी परफॉरमेंस दी है कि आप भी उनके फैन हो जाएंगे। पहले तो आपको ऐसा लगेगा ये शख्स जिसका नाम ‘महाराजा’ है वो कोई पागल है। हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी असली मजा तो तब आएगा। एक वक्त के बाद स्टोरी काफी इमोशनल हो जाती है। कहानी का अंत आपको भी हैरान कर देगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति ने कितनी फीस ली है? उनकी फीस के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
बेहद कम था फिल्म का बजट
बता दें, ‘महाराजा’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। ये फिल्म हिट साबित हुई है। थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर भी ‘महाराजा’ का बज बरकरार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘महाराजा’ साल 2024 की पहली तमिल फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई की है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस फिल्म को महज 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। इतनी तो अक्सर सेलेब्स फीस ही ले लेते हैं। ऐसे में जब फिल्म का बजट इतना कम है तो विजय सेतुपति की फीस कितनी कम होगी अब इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर लेटेस्ट हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, एक के बाद एक लाइन से देख डालें
फ्री में फिल्म कर कैसे विजय सेतुपति ने कमाया प्रॉफिट?
तो बता दें, फिल्म का बजट कम से कम रखने के लिए विजय सेतुपति ने एक रुपया की भी फीस नहीं ली। हां, यही सच है कि एक्टर ने इस सुपरहिट फिल्म को फ्री में ही शूट कर लिया। हालांकि, ये भी सच है कि फिल्म में फीस न लेने से उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है। दरअसल, एक्टर ने भले ही फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं ली, लेकिन उन्होंने फिल्म का प्रॉफिट शेयर किया है। बॉक्स ऑफिस में हुई कमाई में तो उनका हिस्सा है ही, साथ ही ओटीटी राइट्स में जो प्रॉफिट हुआ उसमें भी विजय सेतुपति ने अपना हक लिया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines