Vijay Sethupathi Success Story: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जिनकी कहानी बड़ी प्रेरक हैं. इन सभी लोगों ने जिंदगी की कठिनाईयों को देखकर आज ऐसा स्टारडम पाया है. उन्हीं में से एक टॉलीवुड का ये सुपरस्टार भी है, जिसने कभी फोन बूथ और होटल में भी काम किया. लेकिन आज लोग उन्हें ‘मक्कल सेल्वन’ (जनता का खजाना) कहते हैं. यह कोई और नहीं बल्कि विजय सेतुपति हैं जो आज तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं.
यह भी पढ़ें: ईशा मालवीय के बाद विवियन डीसेना ने छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’, आखिर क्या है वजह?
छोटे-छोटे काम से शुरू हुआ सफर
विजय सेतुपति, 16 जनवरी 2026 को अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगे. आइए जानते हैं इनकी सक्सेज की कहानी. छठी क्लास के बाद वे चेन्नई चले गए. पढ़ाई के दौरान पॉकेट मनी कमाने के लिए उन्होंने कई छोटे काम किए. कभी रिटेल स्टोर पर सेल्समैन बने, कभी फास्ट फूड जॉइंट में कैशियर रहे और कभी फोन बूथ पर ऑपरेटर का काम किया. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते करते साथ में सीमेंट के बिजनेस में भी हाथ आजमाया. लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्यादा पैसे की चाह में वे दुबई चले गए और वहां अकाउंटेंट की नौकरी की. लेकिन मन नहीं लगा, तो 2003 में वापस भारत लौट आए.
यह भी पढ़ें: शोले के सेट पर ‘अमिताभ बच्चन’ पर चल गई थी असली गोली, क्लाइमैक्स सीन में मची थी भयंकर अफरा-तफरी
एक्टिंग की दुनिया में कैसे हुई एन्ट्री?
करियर से नाखुश विजय ने एक्टिंग में हाथ आजमाने का सोचा. 16 साल की उम्र में विजय ने फिल्म ‘नम्मावर’ के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन छोटे कद की वजह से रिजेक्ट हो गए. फिर भी हार नहीं मानी. उन्होंने छोटे रोल से शुरुआत की. बैकग्राउंड एक्टर बने, टीवी सीरियल और शॉर्ट फिल्मों में काम किया. 2010 में फिल्म ‘थेनमेरकु परुवाकाट्रू’ से उन्हें पहली लीड रोल मिला. इसके बाद ‘पिज्जा’, ‘सुंदरपांडियन’, ‘विक्रम वेधा’, ’96’, ‘सुपर डीलक्स’, ‘मास्टर’ और ‘जवान’ जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.
इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
‘सुपर डीलक्स’ फिल्म में विजय ने ट्रांस वुमन का रोल निभाया था, जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस रोल ने विजय को नेशनल अवॉर्ड दिलाया. इसके बाद उन्होंने टॉलीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्मों में धमाकेदार पर्फार्मेंस दी, जिसके बाद उनका पद बढ़ता ही गया. आज वे भारत के बड़े एक्टरों में से एक हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वो मुझे लाइक…’, Karan Aujla ने किसके लिए कही ये बात? चीटिंग विवाद के बीच सिंगर का पुराना वीडियो वायरल
आज करोड़ों की फीस
आज विजय सेतुपति तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा मांगे जाने वाले एक्टर हैं. वे एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो ज्यादा भी बताया जाता है. उनकी नेट वर्थ 140 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वे प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं. विजय सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए भी काफी फेमस हैं. वे हमेशा सिंपल शर्ट और शांत मुस्कान के साथ ही नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैंने बिग बॉस में भी…’, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के संग रिश्ते पर कही ये बड़ी बात, जिंदगी में आया बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
6 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
11 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
13 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines