Vijay Sethupathi: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी फिल्मों से हमेशा दर्शकों को इम्प्रेस करते हैं। अब उनके बेटे सूर्या भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं। बीते दिनों उनकी डेब्यू फिल्म फिनिक्स रिलीज हुई जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच विजय सेतुपति बैठे-बिठाए एक विवाद में फंस गए जिसके लिए अब उन्होंने पब्लिकली माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एक्टर को यह कदम उठाना पड़ा है?
प्रीमियर के दौरान वायरल वीडियो पर हुआ था विवाद
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विजय सेतुपति अपने बेटे सूर्या की डेब्यू फिल्म फिनिक्स का प्रमोशन कर रहे थे, उस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आरोप लगाया गया कि एक्टर कथित तौर पर बेटे से रिलेटेड एक ऑनलाइन वीडियो को हटाने के लिए लोगों पर प्रेशर डाल रहे थे। फिनिक्स के प्रीमियर के दौरान जब विजय सेतुपति से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने पूरे विवाद पर काफी मांगी।
यह भी पढ़ें: पैपराजी कल्चर पर अब Riteish Deshmukh ने उठाई आवाज, बोले- हमें इससे निपटना…
विजय सेतुपति ने मांगी माफी
इंडिया ग्लिट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, विजय सेतुपति ने वायरल वीडियो पर हुए विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, ‘अगर ऐसा हुआ है तो अनजाने में हुआ होगा या फिर किसी और की तरफ से किया गया होगा। अगर इससे किसी को बुरा लगा या ठेस पहुंची है, या इरादे को गलत समझा गया है तो मैं पूरी ईमानदारी से माफी मांगता हूं।’
सूर्या की डेब्यू फिल्म के बारे में
विजय सेतुपति के बेटे सूर्या इस वक्त अपनी डेब्यू फिल्म फिनिक्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसे अनल अरासु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और देवदर्शनी भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में संपत राज, अजय घोष, आदुकलम मुरुगादॉस, दिलीपन, मुथुकुमार, हरीश उथमान और आदुकलम नरेन भी नजर आए हैं। फिनिक्स 4 जुलाई को रिलीज हुई है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 hr agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
3 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
4 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
5 hrs agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
6 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
6 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines