हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vijay-Rashmika की शादी के बीच OTT पर ट्रेंड करने लगी ये फिल्म, IMDb पर मिली 7.7 की रेटिंग

विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है. शादी के बाद पहली बार पैप्स ने कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. कपल की शादी के बीच उनकी एक फिल्म को लोग खूब सर्च कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
विजय-रश्मिका की फिल्म 'गीता गोविंदम' को लोग कर रहे है सर्च

साउथ फिल्म इंडस्ट्री कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक होटल में शादी कर ली है. कपल ने अपनी शादी की फोटो बीती रात इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. इतना ही नहीं दोनों ने फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा है. लेकिन हम आपको इस खबर में रश्मिका मंदाना और विजय की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों खूब सर्च की जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Vijay-Rashmika, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम

रश्मिका-विजय की कौन सी फिल्म सर्च की जा रही है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली और एक दूसरे के हो गए है. लेकिन इसी बीच उनकी एक फिल्म खूब वायरल हो रही है. लोग इस फिल्म को धड़ल्ले से सर्च कर रहे है. इतना ही नहीं फिल्म में शादी वाले सीन की फोटो भी काफी वायरल हो रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी फिल्म है, जिसे लोग इतना सर्च कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. हम आपको इस खबर विजय-रश्मिका की उस फिल्म के बारे में बताएंगे कि वह कौन सी फिल्म है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT पर गदर मचा रही 2 घंटे 32 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर मूवी, क्लाइमैक्स देख दहल जाएगा दिल

 ‘गीता गोविंदम’ किस OTT पर है मौजूद

दरअसल, हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं. आप फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अहम किरदार में नजर आए थे और यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी. खबरें तो यह भी है कि इन दोनों की प्रेम कहानी भी इस फिल्म से ही शुरू हुई थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘गीता गोविंदम’ (Geetha Govindam) है. यह एक रोमांटिक जॉनर वाली फिल्म है, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. इस मूवी को हिंदी भाषा में भी लोगों ने पसंद किया था. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 7.7 की शानदार रेटिंग दी है. ‘गीता गोविंदम’ किस OTT पर है मौजूद
 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola