हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कन्नड़ स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी को अंतिम विदाई देते फूट-फूटकर रो पड़े विजय राघवेन्द्र

विज्ञापन
Spandana Funeral

Spandana Funeral: कन्नड़ फिल्म एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र ने 7 अगस्त को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। स्पंदना का निधन बैंकॉक के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है।

स्पंदना अपने परिवार के साथ थाईलैंड में थीं। स्पंदना को कथित तौर पर लो ब्लडप्रेशर की शिकायत थी और इसके कारण ही उनको हार्ट अटैक आया और यही उनके निधन का भी कारण है। वहीं बीते दिन यानी 9 अगस्त को बेंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड सितारों ने भी किया कंगाली का सामना, लिस्ट में शाहरुख और अमिताभ बच्चन भी शामिल

विज्ञापन

Spandana को अंतिम विदाई देते फूट-फूटकर रो पड़े विजय राघवेन्द्र

अपनी पत्नी के निधन से विजय राघवेन्द्र बेहद दुखी हैं और बुरी तरह टूट गए हैं। स्पंदना के अंतिम संस्कार के दौरान विजय राघवेन्द्र श्मशान घाट में फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान सुपरस्टार ‘KGF’ फेम यश उन्हें गले लगाकर ढाढस बंधाया नजर आए। पत्नी के निधन विजय बेहद दुखी है और उनके फैंस भी भावुक हो रहे हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत भी दे रहे हैं।

7 अगस्त को हुआ था स्पंदना का निधन

बता दें कि 7 अगस्त को स्पंदना राघवेंद्र का निधन हो गया था। स्पंदना अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई थी। इस दौरान बैंकाक में अचानक उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया और इसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बताते चलें कि स्पंदना का पोस्टमॉर्टम बैंकाक में ही हुआ है। विजय राघवेन्द्र की पत्नी अभी सिर्फ 42 साल की थी और स्पंदना के पिता बी. के. शिवराम असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस हैं।

विज्ञापन

राघवेंद्र पर टूटा दुखों का पहाड़

इतना ही नहीं बल्कि इसी महीने विजय राघवेंद्र और स्पंदना राघवेंद्र की शादी की 16वीं सालगिरह भी थी। इस मौके पर ऐसा होना विजय के लिए किसी सदमे से कम नहीं हैं। बता दें कि साल 2007 में दोनों की शादी हुई थी। वहीं, अगर विजय की बात करें तो विजय राघवेंद्र सैंडलवुड के एक पॉपुलर एक्टर हैं। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है। पत्नी के निधन ने राघवेंद्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका पूरा परिवार भी सदमे में है। बताते चलें कि उनके परिवार में राघवेंद्र सैंडलवुड और बेटा शौर्य हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola