Siddharth Mallya, Jasmine: एक्टर और मॉडल सिद्धार्थ माल्या को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। सिद्धार्थ माल्या, जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन संग शादी करने वाले हैं। बता दें कि लिवइन पार्टनर संग बीते साल सिद्धार्थ ने सगाई भी की थी। जी हां, इसकी जानकारी कपल ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने एक पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की है।
कपल ने पोस्ट कर दी जानकारी
इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए जैस्मीन और सिद्धार्थ माल्या ने एक-दूसरे के साथ में फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Wedding week has commenced… जैसे ही खबर सामने आई, तो यूजर्स ने भी पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया और हर कोई कपल को शादी की बधाई देने लगा। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आप दोनों को बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप हमेशा खुश रहे। तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपकी जोड़ी बनाए रखे। इस तरह के कमेंट्स अब नेटिजंस अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।
कौन हैं सिद्धार्थ माल्या की होने वाली दुल्हन?
अब जब सिद्धार्थ माल्या, जैस्मीन संग शादी कर रहे हैं, तो लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हम कौन है? तो अगर जैस्मीन के इंस्टाग्राम पोस्ट को अगर देखें, उससे लगता है कि जैस्मीन संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती थी। उनकी कई पोस्ट में लॉस एंजिल्स को लोकेट किया गया है। वहीं, अब जैस्मीन और सिद्धार्थ जल्द ही शादी कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।
बेहद यूनिक थी कपल की सगाई की फोटोज
बता दें कि जब बीते साल सिद्धार्थ माल्या ने जैस्मीन संग सगाई की थी, तब दोनों ने खूब लाइमलाइट चुराई थी। दरअसल, दोनों ने बेहद अलग अंदाज में अपनी रिंग सेरेमनी की थी। दरअसल, कपल ने अपनी रिंग सेरेमनी की थीम बेहद यूनिक थी, जो हैलोवीन-थीम थी। जी हां, दोनों के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। लोगों ने इस सगाई की खूब तारीफ भी की थी।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal अलग-अलग किसके साथ कर रहे मजे? सीक्रेट तस्वीरें वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines