Vijay Diwas Special: 1971 का साल था, भारत और पाकिस्तान के बीच बांग्लादेश की आजादी के लिए जंग चल रही थी। फिर आया 16 दिसंबर का दिन जब पाकिस्तान की फौज ने भारतीय फौज की बहादुरी के आगे समर्पण कर दिया। भारत के लिए ये बड़ी फतेह थी। यही वजह है कि आज के दिन को हम हर साल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। और इसी दिन बांग्लादेश पूर तरह से आजाद हो गया। बांग्लादेश के भीतर इस जंग में एक गोरिल्ला आर्मी भी पाक फौज के खिलाफ मोर्चा खोले हुई थी, जिसका नाम मुक्ति वाहिनी था। बांग्लादेश के लोगों को इस आजादी की लड़ाई में हिंदी सिनेमा जगत के दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राजेश खन्ना जैसे बड़े स्टार्स की भी खूब मदद मिल रही थी।
बांग्लादेश की आजादी के लिए फंडरेजिंग कर रहे थे दिलीप कुमार
1971 में जब बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई चल रही थी, उस वक्त दिलीप कुमार उसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश की आजादी हेतु फंड इकठ्ठा करने लिए एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। इस आयोजन में उनके साथ संगीतकार सलिल चौधरी भी मौजूद थे। दिलीप साहब ने इस आयोजन के दौरान लोगों को अपनी आवाज में गाना गाकर भी सुनाया था। वो उन दिनों कई तरह से बांग्लादेश की स्वाधीनता के लिए फंडरेजिंग कर रहे थे। उनकी इंसाफ पसंद शख्सियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो इस जंग में कमजोर और संघर्षरत बांग्लादेशियों के साथ थे।
राजेश खन्ना ने भी दिया साथ
उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने भी बांग्लादेशियों की इस मुश्किल घड़ी में बहुत साथ दिया। वो इस जंग में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। साथ ही वो इंटरनेशनल फोरम्स पर भी बांग्लादेशियों पर हो रहे जुल्मों-सितम की दास्तां को बयां करते रहे। बांग्लादेश में उनके प्रयासों को काफी सराहा भी गया।
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 17: सलमान की डांट सुन बाथरूम में रोए Munawar Faruqui
जौहर की ‘जय बांग्लादेश’ ने लोगों को प्रेरित किया
हिंदी सिनेमा में उन दिनों के मशहूर डायरेक्टर और करण जौहर के चाचा एस जौहर ने ‘जय बांग्लादेश’ नाम की एक फिल्म बनाई थी। ये फिल्म उन दिनों बांग्लादेश के स्वातंत्रता सेनानियों को काफी प्रेरित कर रही थी। इस फिल्म में काबोरी चौधरी और दिलीप दत्त जैसे अभिनेता थे, तो वहीं लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर, सुषमा श्रेष्ठ, महेंद्र कपूर और किशोर कुमार जैसे बड़े सिंगर्स भी शामिल थे।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines