Vijay Deverakonda React on Chiranjeevi And Rajinikanth: इन दिनों अभिनेता विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म ‘कुशी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फैंस को एक्टर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और एक्टर भी अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में लगे हैं।
इस बीच विजय ने साउथ के दो सुपरस्टार को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Gadar 2 ही नहीं इन फिल्मों ने भी सबसे जल्दी कमाए 300 करोड़, एक मूवी का नाम जानकर तो लगेगा झटका
फिल्म कुशी का प्रमोशन कर रहे विजय देवरकोंडा
दरअसल, विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए तमिलनाडु गए और वहां पर जब उनसे चिरंजीवी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बेहद सादगी से जवाब दिया और कहा कि सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी हिट और फ्लॉप से परे हैं।
रजनीकांत सर लगातार 5-6 फ्लॉप फिल्में दे सकते हैं- विजय
इसके आगे विजय ने कहा कि जेलर स्टार रजनीकांत सर लगातार 5-6 फ्लॉप फिल्में दे सकते हैं, लेकिन जेलर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ वो फिर कमबैक कर सकते, जिसने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। हालांकि हमे चुप रहना होगा और देखना होगा।
चिरंजीवी गारू की एक के बाद एक 6-7 फ्लॉप फिल्में हो सकती हैं- देवरकोंडा
इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा ने चिरंजीवी के बारे में भी बात की और कहा कि ‘चिरंजीवी गारू की एक के बाद एक 6-7 फ्लॉप फिल्में हो सकती हैं, लेकिन अगर सही निर्देशक अपनी ऊर्जा के साथ काम करता है, तो वो उसी तरह एक सनसनी के साथ वापस आएगा, जैसे उन्होंने इस संक्रांति पर किया था।
विजय ने की चिरंजीवी की तारीफ
इसके आगे विजय ने कहा कि ‘चिरू सर ने इंडस्ट्री बदल दी और जब वो आए तो जिस तरह का एक्शन था, जिस तरह का डांस था और जिस तरह का प्रदर्शन था, सब पूरी तरह से बदल गया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई लोगों को इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया।’
रजनीकांत के फैंस को पसंद नहीं आया विजय देवरकोंडा का ये बयान
वहीं, अभिनेता विजय देवरकोंडा का ये बयान रजनीकांत के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ”कोई फ्लॉप फिल्में नहीं… दरबार और अन्नात्थे ऐवरेज फिल्में थीं।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ”इतनी बातें करना बंद करो। आपको हर चीज पर एक राय रखने की जरूरत नहीं है और मुझे यकीन नहीं है कि यह बयान सुपरस्टार की तारीफ भी है।”
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
6 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines