हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड लीक, डेट से लेकर वेन्यू तक… जानें डिटेल्स

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding Card Leaked: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड वायरल हो गया है.

विज्ञापन
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna. image credit- social media

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding Card Leaked: साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे वक्त से अपनी शादी की रूमर्स को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब रूमर्ड कपल की शादी का कार्ड भी वायरल हो गया है, जिसमें शादी की डेट से लेकर वेन्यू तक की जानकारी है. आइए जानते हैं कि रश्मिका और विजय की शादी कब है?

शादी का कार्ड वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कार्ड रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का है. हालांकि, इस कार्ड की ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न्यूज24 वायरल हो रहे इस कार्ड की पुष्टि नहीं करता है.

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन!

वहीं, अगर वायरल कार्ड की मानें तो वायरल हो रहे इस कार्ड के हिसाब से विजय देवकोंडा और रश्मिका 26 फरवरी को धूमधाम से शादी करने वाले हैं. रूमर्ड कपल की ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में रिसेप्शन भी किया जाएगा.

विज्ञापन

क्या है शादी की डेट और वेन्यू?

रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को होनी बताई जा रही है. ये शादी उदयपुर के एक महल में होगी, लेकिन अभी कंफर्म कुछ भी नहीं है. ऐसा बस रिपोर्ट्स और वायरल हो रहे इस कार्ड के आधार पर कहा जा रहा है. इस शादी को लेकर ना तो रश्मिका और ना ही वियज की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ सामने आया है.

मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल

बता दें कि शादी की इन खबरों के बीच विजय और रश्मिका को मुंबई एयपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है. हालांकि, दोनों अलग-अलग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना हो गए. अब देखने वाली बात होगी कि क्या रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को होती है या नहीं क्योंकि इसके पहले भी 2 फरवरी को रूमर्ड कपल की शादी की अफवाह उड़ चुकी है.

विज्ञापन

Disclaimer: सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जो कार्ड वायरल हो रहा है, उसकी पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है. खबर सिर्फ जानकारी के लिए है.

यह भी पढ़ें- Rajpal Yadav के जेल से बाहर आने की उड़ी अफवाह, बीवी राधा ने क्या कहा? मदद करने वालों के लिए भी ये रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola