Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज फैंस के बीच शेयर की. रश्मिका और विजय की शादी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक प्यार लुटा रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना के लिए खास पोस्ट शेयर की. साथ ही आनंद ने रश्मिका को प्यार भरा नाम भी दिया. चलिए आपको भी बताते हैं आनंद ने पोस्ट में क्या कुछ कहा?
विजय देवरकोंडा के भाई का खास पोस्ट
आनंद देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो ही शेयर की है. इस फोटो में रश्मिका और विजय साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन बने हैं और रश्मिका के देवर आनंद ने पीले कलर का कुर्ता पहना है. फोटो में आनंद रश्मिका और विजय को हग करते नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि आनंद और रश्मिका की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग है.
यह भी पढ़ें: गहरे रंग की साड़ी, मंदिर ज्वेलरी और आंसू…, रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
रश्मिका मंदाना को दिया स्पेशल नाम
आनंद ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना को नया नाम देते हुए इंस्टाग्राम पर स्पेशल कैप्शन शेयर किया. आनंद ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे, ‘वादिना, एला उनारू?’ और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं. आज मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वादिना के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जीवन भर इसी तरह मुस्कुराते रहें. जीवन भर साथ रहने की शुभकामनाएं.’
यह भी पढ़ें: ‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल
क्या है ‘वादिना’ का मतलब?
रश्मिका मंदाना को आनंद ने नया नाम ‘वादिना’ दिया. बता दें तेलुगु में भाभी को वादिना कहा जाता है. अब ऑफिशियली रश्मिका मंदाना आनंद देवरकोंडा की वादिना बन गई हैं, इसलिए आनंद ने उनके लिए स्पेशल नोट लिखा. आनंद का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 8 सालों से गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे. हालांकि उन्होंने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते पर बात नहीं की.
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
59 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines