साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है. कपल शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं. विजय और रश्मिका ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. अब कपल उदयपुर से निकल चुका है. इस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है. दरअसल, कपल को देखने के लिए एयरपोर्ट के बाहर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: ‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल
एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए रश्मिका-विजय
आपको बता दें कि बीती रात कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरे भी शेयर की थी, जो काफी वायरल हो रही थी. रश्मिका ने फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था. आज कपल को उदयपुर के एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहे थे. रश्मिका ने लाल रंग का कपड़ा पहना हुआ था, तो वहीं विजय हाथीदांत रंग के शेरवानी में नजर आ रहे थे. उनके फैंस दोनों को एक साथ देख कर काफी खुश नजर आ रहे है. विजय-रश्मिका ने मीडिया के सामने खुद आकर पोज भी दिए है. इतना ही नहीं दोनों ने खुशी- खुशी पोज दिए बल्कि पैपराजी के सामने दोनों ने हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया है.
अनारकली सूट में नजर आईं रश्मिका मंदाना
विजय-रश्मिका एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस दौरान रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का अनारकली सूट पहनी हुई थी. उनके हाथ में लाल रंग की चूड़ी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है. रश्मिका इस आउफिट में काफी प्यारी लग रही है. उनका यह लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. दरअसल, बीती रात को रश्मिका ने अपनी शादी का फोटो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी थी. इतना ही नहीं विजय ने हाथी दांत रंग की धोती और लाल रंग का अंगवस्त्रम पहन रखा था. हालांकि, आज विजय ने आइव ब्लू कुर्ता पायजामा पहने नजर आए हैं, जिसमें वो बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गहरे रंग की साड़ी, मंदिर ज्वेलरी और आंसू…, रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
रश्मिका मंदाना ने किस डिजाइनर के कपड़े में नजर आईं थी?
विजय-रश्मिका ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कपड़े पहने थे. इस कपड़े को अमी पटेल में स्टाइल दिया था. रश्मिका ने शादी में गहरी भूरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें सोने की जरी का काम किया हुआ था. इस साड़ी पर मंदिर कला भी दिखाई गई थी. इस कपड़े में रश्मिका बेहद प्यारी लग रही थी. आपको बता दें कि रश्मिका ने जो स्टाइल अपनाया था उसमें पेल्ली कुथुरु की झलक साफ नजर आ रही थी.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines