Rashmika Vijay Diwali Celebration: पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर कई साल से अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी तक ऑफिशियली तो इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन ‘एनिमल’ (Animal) के प्रमोशन के दौरान इन दोनों की लव स्टोरी सबके सामने आ गई थी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक शो में रश्मिका को विजय के नाम से खूब चिढ़ाया था और एक्ट्रेस ब्लश करती हुई दिखी थीं।
रश्मिका और विजय दिवाली पर थे साथ?
वहीं, अब एक बार फिर इन्हें लेकर मसालेदार गॉसिप मिली है। कहा जा रहा है कि दिवाली का त्यौहार इन रूमर्ड लव बर्ड्स ने साथ में मनाया है। हालांकि, दोनों ने खुद तो इस बात का खुलासा नहीं किया। अभी तक उन्होंने ये डिस्क्लोज नहीं किया है कि दोनों की दिवाली विजय के घर पर ही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा हिंट मिल गया है जिससे ये साबित हो गया है कि रश्मिका और विजय दिवाली पर साथ थे। इनकी दिवाली साथ में होने के कारण ही स्पेशल हुई है।
सोशल मीडिया पर कैसे मिला हिंट?
आपको बता दें, दिवाली के खास मौके पर दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिवाली की तस्वीरें शेयर की हैं। विजय देवरकोंडा अपनी फैमिली के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है और येलो कलर की टोपी लगाई हुई है। कुछ तस्वीरों में वो पटाखे फोड़ते दिख रहे हैं तो कुछ में अपने घर की डेकोरेशन के साथ पोज कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘Happy Diwali my lovessss। आप सभी को ढेर सारा प्यार और हग्स भेज रहा हूं।’ जबकि रश्मिका ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दिवाली का फोटोशूट हो गया! Happiest Diwali my lovelies।’
कैप्शन में भी दिखा कॉमन फैक्टर
इन दोनों का कैप्शन एक बार फिर थोड़ा एक जैसा है। रश्मिका की तस्वीरों की बात करें तो वो व्हाइट और रेड ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस सीढ़ियों पर बैठकर पोज दे रही हैं। उन्होंने जहां से फोटोज शेयर की हैं, उस जगह की डेकोरेशन या ज्यादा कुछ तो दिखाई नहीं दे रहा। ये उनकी एक तकनीक हो सकती है कि किसी को पता न चले कि वो कहां हैं। एक्ट्रेस ने यहां तो कोई सबूत नहीं छोड़ा लेकिन उनसे एक गलती हो गई।
यह भी पढ़ें: Alice Kaushik को प्यार में मिला धोखा? Salman Khan ने दोहराया Rashami Desai वाला इतिहास
कमेंट में खुली पोल
उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद अपने ही पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने बाद में अपनी तस्वीरों को लेना का क्रेडिट आनंद देवरकोंडा (Anand Deverakonda) को दिया है जो विजय के भाई हैं। रश्मिका ने लिखा, ‘फोटो क्रेडिट्स: आनंद देवरकोंडा, थैंक्यू Anandaaaa!’ यानी एक्ट्रेस दिवाली पर विजय और उनके भाई के साथ थीं और उन्होंने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के घर पर ही खुशियों भरा ये त्योहार मनाया है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines