Vijay Deverakonda Lip-Lock Video Viral: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते काफी लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों के सीक्रेट अफेयर के किस्से गॉसिप गलियारों में कई बार सुनाई दे जाते हैं। भले ही विजय और रश्मिका ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की हो लेकिन फैंस किसी न किसी तरह दोनों के खास कनेक्शन को ढूंढ ही लेते हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा का एक लिपलॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
लिपलॉक वीडियो हो रहा वायरल
बता दें कि विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फैमिली स्टार’ (Family Star) को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आ रही हैं। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच विजय और मृणाल का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर मृणाल ठाकुर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma की निकली भड़ास, Kapil Sharma के सवाल का दिया ऐसा जवाब, देखते रह गए कॉमेडियन
रश्मिका मंदाना का स्पेशल अपीयरेंस
उधर, विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर का लिप-लॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। फैंस भी वीडियो देखने के बाद X पर अपने जबरदस्त रिएक्शन देते दिखे। हालांकि अब वीडियो को हटा दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि ‘फैमली स्टार’ में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है। दरअसल, फिल्म में रश्मिका मंदाना का स्पेशल अपीयरेंस भी है। यह फैंस के लिए बिल्कुल सरप्राइज की तरह है।
दर्शकों का मिल रहा अच्छा रिस्पांस
गौरतलब है कि रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू हैं। फिल्म को परशुराम ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं के साथ रिलीज किया गया है। इसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
21 mins ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
1 hr agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
1 hr ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
2 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 hrs agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
16 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
18 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines