Vijay Deverakonda का लिपलॉक वीडियो वायरल, रश्मिका मंदाना को भूल किसके संग इश्क फरमा रहे एक्टर?

Vijay Deverakonda Lip-Lock Video Viral: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस बीच विजय का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर लिपलॉक करते हुए दिख रहे हैं।

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda Lip-Lock Video

Vijay Deverakonda Lip-Lock Video Viral: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते काफी लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों के सीक्रेट अफेयर के किस्से गॉसिप गलियारों में कई बार सुनाई दे जाते हैं। भले ही विजय और रश्मिका ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की हो लेकिन फैंस किसी न किसी तरह दोनों के खास कनेक्शन को ढूंढ ही लेते हैं। इस बीच विजय देवरकोंडा का एक लिपलॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

लिपलॉक वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘फैमिली स्टार’ (Family Star) को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आ रही हैं। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस बीच विजय और मृणाल का एक शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर मृणाल ठाकुर को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

vijay_mradal_liplock.jpg

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना का स्पेशल अपीयरेंस

उधर, विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर का लिप-लॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। फैंस भी वीडियो देखने के बाद X पर अपने जबरदस्त रिएक्शन देते दिखे। हालांकि अब वीडियो को हटा दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि ‘फैमली स्टार’ में एक दिलचस्प ट्विस्ट भी है। दरअसल, फिल्म में रश्मिका मंदाना का स्पेशल अपीयरेंस भी है। यह फैंस के लिए बिल्कुल सरप्राइज की तरह है।

विज्ञापन

दर्शकों का मिल रहा अच्छा रिस्पांस

गौरतलब है कि रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू हैं। फिल्म को परशुराम ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं के साथ रिलीज किया गया है। इसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ