Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब विजय और रश्मिका का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में विजय ने सरेआम रश्मिका के हाथ पर किस करके हर किसी को हिंट दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’
दरअसल, ये वीडियो आज का नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट का है. इस वीडियो में विजय और रश्मिका दोनों ही भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं. वीडियो में विजय ने पैपराजी के सामने ही रश्मिका के हाथ पर किस किया. ऐसा पहली बार था कि जब विजय ने रश्मिका के संग डेटिंग को लेकर पब्लिक में कोई हिंट दिया था.
विजय और रश्मिका ने किया कंफर्म
उस दौरान खूब चर्चा हुई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी थी और कोई रिएक्शन नहीं दिया था. अब जैसे ही विजय और रश्मिका ने अपनी शादी कंफर्म की, तो दोनों का ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
लोगों दे रहे बधाई
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 22 फरवरी को विजय और रश्मिका ने एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया. इस खबर के सामने आते ही हर कोई बेहद खुश नजर आया. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. इंटरनेट पर कोई दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहा है.
कब होगी शादी?
विजय और रश्मिका की शादी की बात करें तो चर्चा है कि 26 फरवरी को दोनों शादी करने वाले हैं. इसके अलावा कपल शादी के लिए उदयपुर जा चुका है. जानकारी की मानें तो 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी की सेरेमनी होगी और 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी. अब हर किसी को दोनों की शादी की फोटोज का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay शादी के लिए पहुंचे उदयपुर, इस लुक में नजर आया कपल, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines