Vijay Deverakonda के साथ हुआ हादसा, वीडियो के कैद हुआ एक्सीडेंट

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा के साथ एक एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सभी के होश उड़ गए।

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda

विज्ञापन

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्टर का ये वीडियो देखकर उनके फैंस भी एक सेकंड के लिए सन्न रह सकते हैं। एक्टर के साथ एक भयानक हादसा हो गया है। ये हादसा पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर फैंस चिंता में आ गए हैं। एक्टर को पब्लिक में न सिर्फ शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा बल्कि वो चोटिल भी हो गए।

विजय देवरकोंडा का वीडियो वायरल

दरअसल, अब इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पैपराजी कुछ सेलेब्स को कैप्चर कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। विजय देवरकोंडा पीछे से आ रहे थे और उनके साथ एक एक्सीडेंट हो गया और सभी लोग बस देखते रह गए। एक्टर के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं और कुछ देर के लिए वो जमीन से उठ भी नहीं पाए।

विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरे विजय देवरकोंडा

आपको बता दें, जब मीडिया बाकि सेलेब्स को कैप्चर कर रही थी तो पीछे से विजय देवरकोंडा कुछ लोगों के साथ सीढ़ियों से उतर रहे थे। अचानक एक्टर का पांव फिसला और वो धड़ाम करके फिसल गए। कई सीढ़ियों से विजय देवरकोंडा को गिरते हुए देखा जा सकता है और इस दौरान गिरने की जो आवाज आ रही है, वो आपके भी दिलों की धड़कने बढ़ा देगी। सूट-बूट पहने हुए और सिर पर टोपी लगाए हुए विजय देवरकोंडा के साथ ये हादसा हो गया। एक्टर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें काफी चोट आई है क्योंकि उनसे उठा नहीं जा रहा था।

विज्ञापन

पैपराजी ने कैप्चर किया विजय देवरकोंडा का गिरते हुए वीडियो

पास खड़े लोगों ने एक्टर को उठाने में मदद की और फिर वो चले लगे। जैसे ही विजय खड़े हुए उनकी नजर इसी चीज पर थी कि कहीं कोई उनका वीडियो तो नहीं बना रहा। आपको बता दें, वहां मौजूद लोगों ने पैपराजी को विजय देवरकोंडा के गिरने का वीडियो बनाने से काफी रोका लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने न सिर्फ ये इम्बैरेसिंग वीडियो बनाया बल्कि इसे पोस्ट भी कर दिया। अब विजय देवरकोंडा को यूं गिरते देख उनके फैंस को टेंशन हो गई है कि वो ठीक तो हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ