मुंबई: हार्टथ्रोब विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger Promotion) के प्रमोशन में काफी व्यस्थ चल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए विजय अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस बीच फिल्म को प्रमोट करने के लिए विजय जा पहुंचे हैं भोजपुरी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह के पास। जी हां, टॉलीवुड स्टार ने भोजपुरिया स्टार से मुलाकात की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल (Vijay Deverakonda Viral Video) हो रहा है।
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो विजय (Akshara Singh & Vijay Deverakonda Video) को भोजपुरी में बात करना सिखा रही हैं। क्लिप में अक्षरा सिंह ब्लू और व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि विजय (Vijay Deverakonda speaking Bihari) को लेबर्ड प्रिंट शर्ट में देखा जा सकता है। वीडियो में अक्षरा विजय से कहती हैं, “लोगों को बोलिए कि- ‘का हो का हाल बा'”। इसपर विजय कहते हैं, ”का हो का हाल बा बिहार”।
अभी पढ़ें – Sonam Kapoor के बच्चे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर की आंखें खुशी से नम
वीडियो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं और मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देखकर फैंस को मैसेज दे रहे हैं। इंस्टाग्राम वर्ल्ड में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब 2 लाख 93 हजार से ज्यादा बार वीडियो को देखा जा चुका है। बता दें, इससे पहले अक्षरा सिंह को मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ भी डांस करते हुए देखा गया था, जब आमिर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को प्रमोट करने पहुंचे थे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines