हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विजय देवरकोंडा किसे करना चाहते हैं किडनैप? 'किंगडम' में साथ काम करने का मिला मौका

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो काफी समय से अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम करना चाहते थे, और अब उन्हें फिल्म ‘किंगडम’ में उनके साथ काम करने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा इन दिनों बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म किंगडम को लेकर सिनेमा विकटन को दिए गए इंटरव्यू में विजय ने बताया कि वो कई सालों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि एक बार MRI करवाते वक्त उन्होंने अनिरुद्ध के गाने सुनकर टाइम बिताया था।

विजय ने क्या कहा

जब उनसे पूछा गया कि अनिरुद्ध के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो विजय ने कहा, “मैंने जब VIP और 3 देखी थीं, तभी से अनिरुद्ध की म्यूजिक का दीवाना हो गया था। मैं सोचता था कि ये बंदा कितना टैलेंटेड है। उस वक्त मैं एक्टर नहीं था, लेकिन तभी सोच लिया था कि जब भी एक्टर बनूंगा, तो ऐसी ही म्यूजिक चाहिए होगी। कई बार तो शूटिंग करते हुए मैं अपने मन में अनिरुद्ध के गानों पर एक्टिंग करता था। मैंने कोशिश की कि वो मेरी कई फिल्मों में म्यूजिक दें, लेकिन वो कभी हो नहीं पाया।”

विजय ने एक मजेदार किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, “एक बार मुझे अपने कंधे का MRI करवाना था। स्कैन में करीब 40 मिनट लगते हैं और उस दौरान आप अकेले होते हो। मैंने पूछा कि क्या मैं म्यूजिक सुन सकता हूँ, और उन्होंने हां कर दिया। फिर मैंने अनिरुद्ध के हिट गाने चलाए और आराम से म्यूजिक सुनता रहा। अगर मैं राजा होता, तो अनिरुद्ध और बाकी अपने पसंदीदा आर्टिस्ट्स को अगवा कर लेता ताकि वो सिर्फ मेरी फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाएं।”

विज्ञापन

फिल्म ‘किंगडम’ की कहानी

गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं। फिल्म पहले 30 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 4 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का गाना हृदयम् लोपला हाल ही में रिलीज हुआ और लोगों को बहुत पसंद आया। इंटरव्यू में विजय ने कहा कि अगर ये गाना किसी और एक्टर की फिल्म में होता, तो उन्हें सच में जलन होती।

ये भी पढ़ें- ‘राष्ट्र पहले आता है…’, FWICE ने बॉलीवुड से तुर्की में शूटिंग न करने की अपील की

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola