Kushi Box Office Collection Day 1: 'ड्रीम गर्ल 2' को पछाड़ आगे निकली 'कुशी', एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छाई साउथ फिल्म
Edited By Vandana Saini

Kushi Box Office Collection Day 1
Edited By Vandana Saini

Kushi Box Office Collection Day 1
Kushi Box Office Collection Day 1: हाल में 1 सितंबर, शुक्रवार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) रिलीज हुई थीं। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे की शुरुआर बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) को मात दे दी। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ की फिल्म ‘कुशी’ ने ओपनिंग डे पर इस आयुष्मान खुराना की फिल्म को पछाड़ दिया।
विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ की फिल्म ‘कुशी’ (Kushi Box Office Collection Day 1) ने अपनी ओपनिंग डे पर 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कमाल कर दिया। वहीं अब वीकेंड पर दोनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाने वाली हैं इसका अंदाजा भी इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन से लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: चंद घंटों में Jawan ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास, Shah Rukh Khan तोड़ेंगे अपनी ही Pathaan का रिकॉर्ड!
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) स्टारर ‘कुशी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन करीबन 16 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया है। वहीं वीकेंड पर उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म और जबरदस्त कमाई कर आगे बढ़ा सकते हैं। कमाल की बात तो ये है कि इस फिल्म का रिलीज के पहले दिन ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 52 करोड़ रहा, जबिक बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
बता दें कि विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म ‘कुशी’ (Kushi) को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कुछ बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है, जिसको फिल्म ने एक दिन में वसूल लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: