बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म ने इस साल 14 फरवरी को रिलीज होकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। ये फिल्म विक्की कौशल के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जिसे हर तरफ से तारीफें मिली हैं। अब साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने ‘छावा’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद उन्हें ‘गुस्सा’ आया। वह औरंगजेब से मिलकर उन्हें जोरदार थप्पड़ मारना चाहते हैं।
एक्टर को आया था गुस्सा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा हैदराबाद में सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ के वीकेंड प्री-रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ पर अपना रिएक्शन दिया। विजय ने बताया कि उन्हें विक्की कौशल और अक्षय खन्ना स्टारर ‘छावा’ देखने के बाद बहुत ज्यादा गुस्सा आया था।
यह भी पढ़ें: जाट’-‘केसरी 2’ के बीच चुपचाप 794 करोड़ कमा ले गई ये हॉरर फिल्म, आपने देखी क्या?
औरंगजेब को मारना है थप्पड़
जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि क्या वह अतीत में जाकर किसी से मिलना चाहते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं अंग्रेजों से मिलना चाहता हूं और उन्हें जोरदार थप्पड़ मारना चाहता हूं। मैंने विक्की कौशल की छावा देखी। इस फिल्म ने मुझे गुस्सा दिला दिया। मैं शायद औरंगजेब को भी दो-तीन थप्पड़ मारने का मौका हासिल करूंगा। मैं ऐसे ही कई दूसरे लोगों से मिलना चाहूंगा। मैं फिलहाल यही सोच सकता हूं।’
सूर्या का क्या था रिएक्शन?
विजय देवरकोंडा के अलावा जब सूर्या से यही सवाल पूछा गया कि वह अतीत में जाकर क्या करना चाहेंगे? इस पर सुपरस्टार ने जवाब दिया कि ‘मुझे किसी की याद नहीं आती है। मुझे नहीं पता मैं किसके लिए अतीत में जाऊंगा।’ जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि वह अतीत में जाकर श्रीदेवी, विजयशांति या राम्या कृष्णन के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वह सिमरन, ज्योतिका और सोनाली बेंद्रे के साथ काम करना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
59 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines