Vijay Deverakonda Kingdom Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ की आंधी लगातार देखने को मिल रही है। अब उसे टक्कर देने के लिए साउथ से बवंडर उठने वाला है। सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ कल गुरुवार यानी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हिंदी भाषा में फिल्म का नाम ‘साम्राज्य’ रखा गया है। ट्रेलर ने रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर भौकाल मचा रखा है। वहीं एडवांस बुकिंग में ‘किंगडम’ का बोलबाला देखने को मिल रहा है। फिल्मी लवर्स ताबड़तोड़ टिकट्स बुक कर रहे हैं, जिसके चलते रिलीज से पहले ही फिल्म ने बंपर ओपनिंग कर ली है।
किंगडम की एडवांस बुकिंग
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज से दो दिन पहले ही मेकर्स ने एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी। फिल्म ने 24 घंटे के भीतर ही 1,00,000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर ली है। इससे साफ है कि मेकर्स रिलीज से पहले मालामाल हो गए हैं। रिलीज से पहले बंपर ओपनिंग लेने के साथ ही ‘किंगडम’ टिकटिंग प्लेटफार्म पर ट्रेंडिंग टाइटल बन गई है। जाहिर है कि जब से ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है, उसके बाद से फैंस में फिल्म को देखकर एक्साइटमेंट देखी जा रही है।
‘किंगडम’ इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना जलवा दिखा रही है। यहां प्री-सेल में फिल्म को लेकर जबरदस्त बिक्री देखने को मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ ओपनिंग लेगी।
किंगडम की कई बार बदली रिलीज?
फिल्म ‘किंगडम’ को पहले 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। बाद में इसकी रिलीज डेट बदलते हुए 4 जुलाई कर दी गई। अब ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म को गौतम तिन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स के तहत किया गया है। विजय देवरकोंडा के अपोजिट फिल्म में भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: Saamrajya Trailer Reaction: अंडर कवर एजेंट बने Vijay Deverakonda, एक्शन और इमोशन देख क्या बोली जनता?
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
24 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines