Vijay Devarakonda Hospitalized: (By- Navin Singh Bhardwaj) साउथ और बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सामने आई है। उन्हें क्या हुआ है? वो भी रिवील हो गया है। 31 जुलाई को एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज होने वाले है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की रिलीज से पहले अब एक्टर अस्पताल पहुंच गए हैं। ऐसे में अब फैंस की भी टेंशन बढ़ सकती है।
विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू
आपको बता दें, एक्टर विजय देवरकोंडा को डेंगू हो गया है। अब इलाज के लिए एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैंस भी सोच रहे थे कि विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘किंगडम’ के प्रमोशन से क्यों गायब नजर आ रहे हैं? अब उन्हें उनके सवाल का जवाब मिल गया है। विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब है। डेंगू के कारण वो काम नहीं कर पा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के कारण विजय देवरकोंडा को फिल्म के प्रोमोशंस से दूर रहना पड़ रहा है।
विजय देवरकोंडा को कब मिलेगा अस्पताल से डिस्चार्ज?
विजय देवरकोंडा को कब तक डिस्चार्ज मिलेगा? इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि विजय देवरकोंडा को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर 20 जुलाई तक अस्पताल से वापस घर लौट आएंगे। यानी 2 दिन और अभी एक्टर को अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विजय देवरकोंडा किस अस्पताल में भर्ती हैं? ना ही एक्टर या उनकी टीम की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी पर बनी फिल्म की किस्मत का 2 दिन में होगा फैसला, हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड ने दाखिल किया जवाब
इसी महीने रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की फिल्म
अब फैंस बस एक्टर की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही विजय देवरकोंडा रिकवर कर लेंगे और वापस काम पर लौट आएंगे। उनका इस वक्त फिल्म को प्रमोट करना बेहद जरूरी है, नहीं तो फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। आपको बता दें, ‘किंगडम’ तेलुगू स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें उनके साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
11 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
12 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
14 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
16 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
17 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
18 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
20 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines