Vijay Antony Daughter Suicide: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी मीरा विजय एंटनी (Meera Vijay Antony) के निधन ने उनको तोड़ कर रख दिया है। एक्टर की बेटी मीरा की लाश उन्हीं के घर में पंखे से लटकी मिली। 16 साल की मीरा 12वीं क्लास की छात्रा थी। उनके निधन की खबर साउथ इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मीरा के माता-पिता ने उनके लिए कई सपने देखे होंगे, जो अब कभी पूरे नहीं हो पाएंगे। हालांकि, मीरा के सुसाइट के पीछे का कारण साफ नहीं हो पाया है।
इसी बीच विजय की पत्नी फातिमा (Fatima) का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी बेटी के लिए लिखा था। पोस्ट में फातिमा ने मीरा की एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो स्कूल ड्रेस में सैश कैरी किए हुए नजर आ रही हैं।
बेटी मीरा के लिए मां फातिमा की प्यार भरी पोस्ट
साथ ही उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मीरा ने स्कूल में कोई उपलब्धि हासिल की थी, जिसके बाद उनकी मां ने पोस्ट साझा किया था। पोस्ट में फातिमा लिखती हैं ‘मेरी ताकत के पीछे की ताकत, मेरे आंसुओं को सांत्वना, मेरे तनाव का कारण (शरारतीपन में सुपर लोडेड) मेरी थंगकट्टी-चेल्लाकुट्टी। मीरा विजय एंटनी, बधाई हो बेबी’। फातिमा की इस पोस्ट पर विजय के फैंस और यूजर्स अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।
Vijay Antony Daughter Meera Suicide Case
क्या डिप्रेशन में थीं Vijay Antony की बेटी मीरा?
विजय एंटनी (Vijay Antony) की बेटी मीरा का निधन मंगलवार को हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब विजय करीबन 3 बजे के आस-पास अपनी बेटी मीरा के रूम में गए तो वहां उनकी बेटी की लाश पंखे से लटकी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने बेटी को नीचे उतारा और उनको तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्ट्स ने मीरा को मृत घोषित कर दिया गया। रिपॉर्ट्स की माने तो विजय और फातिमा की 16 साल की बेटी मीरा डिप्रेशन जैसे परेशानी को फेस कर रही थीं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines