Vijay 69 First Poster: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म ‘विजय 69’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
हाल ही में यश राज फिल्म्स ने फिल्म ‘विजय 69’ के पोस्टर को रिलीज किया है, जिसमें अनुपम खेर एक साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।
फिल्म ‘विजय 69’ का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म ‘विजय 69’ के पोस्टर को यश राज ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि- ”यह मजेदार होने वाली है, विशेष सवारी! हमें घोषणा करते हुए खुशी हो रही है यश राज एंटरटेंमेंट की तीसरी परियोजना Vijay 69 ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म है। ये एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है।”
Vijay 69 First Poster
साइकिल चलाते नजर आए अनुपम खेर
इसके साथ ही अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ के पोस्टर को खुद अनुपम खेर ने भी शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि- ”69 साल का युवा होना अच्छा है! मैं अभिनय करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं YRFEnt Vijay69 इन लीड: ओटीटी के लिए एक डिफरेंट स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। आइए शो को सड़क पर ले जाएं! मेरा 537वां!”
Vijay 69 First Poster
ओटीटी पर रिलीज की जाएगी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘विजय 69’ में अनुपम खेर एक ऐसे शख्स का रोल निभा रहे हैं, जो अपनी उम्र के 69वें साल में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। बताते चलें कि अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 का निर्माण वाईआरएफ के होमग्रोन मनीष शर्मा ने किया है, जिन्होंने पहले बैंड बाजा बारात का निर्देशन किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जो इससे पहले वाईआरएफ के साथ मेरी प्यारी बिंदु का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines