Vidyut Jamwal Nandita Mahtani: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ (Crakk) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ये फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), नोरा फतेही (Nora Fatehi), एमी जैक्सन (Amy Jackson) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पहले अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में जब उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया तो उन्हें कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद विद्युत की लव लाइफ एक बार फिर खबरों में है।
यह भी पढ़ें: TV की पार्वती को मिले रियल लाइफ ‘शिव’, Sonarika Bhadoria की शादी का वीडियो लीक, आपने देखा?
नंदिता महतानी संग डिनर डेट पर निकले विद्युत जामवाल
दरअसल, अब विद्युत जामवाल अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) के साथ दिखाई दिए हैं। इस कपल को हाथ थामे हुए बीती रात में साथ देखा गया। जहां विद्युत जामवाल ब्लू एंड व्हाइट चेक वाले ब्लेजर में दिखाई दिए। वहीं उनकी लेडी लव भी स्कर्ट और टॉप में बेहद क्यूट लगीं। दोनों का ही स्टाइल ऑन पॉइंट था। इसके अलावा सबसे खास बात तो ये है कि इस कपल को मीडिया ने एक रोमांटिक डिनर डेट पर जाते हुए कैप्चर किया है। यानी ये दोनों थोड़ा रोमांटिक टाइम स्पेंड करने निकले थे। अब ये वीडियो देख फैंस भी हैरान हो गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि विद्युत जामवाल और उनकी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी का ब्रेकअप हो गया है।
झूठी थे ब्रेकअप के रूमर्स?
इस कपल ने साल 2021 में सगाई की थी। लेकिन फिर रूमर्स उड़ीं कि किसी वजह से इनके रिश्ते में दरार आ गई और कपल ने सगाई तोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि, उस दौरान न तो विद्युत जामवाल और न ही नंदिता महतानी ने अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया था। जिसकी वजह से फैंस ये मान चुके थे कि इस कपल का रिश्ता खत्म हो चुका है। लेकिन अब विद्युत को अपनी लेडी लव के साथ डिनर डेट पर जाते देख फैंस भी चौंक उठे हैं। अब इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, ‘मुझे लगा ये सिंगल होंगे।’ एक फीमेल फैन ने लिखा, ‘एक साल पहले उनका ब्रेकअप हो गया था न?’ अब कुछ इसी तरह से फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं।
कपल की शादी का फैंस को है इंतजार
दूसरी तरफ इस कपल को साथ देख कुछ लोगों ने शादी के सवाल करने भी शुरू कर दिए हैं। वैसे भी इन दोनों को डेटिंग करते हुए कई साल हो चुके हैं। ऐसे में फैंस भी इंतजार कर रहे हैं कि कब विद्युत जामवाल अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी संग शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है कि इनका फिलहाल शादी का कोई इरादा है। विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी चल रहे हैं। अभी उनकी फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। वैसे भी विद्युत जामवाल की सभी मूवीज में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
2 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
17 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines