India’s Got Latent Controversy: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की मुसीबतें इन दिनों बढ़ी हुई हैं। पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद मामला गरमाता जा रहा है। इस शो को लेकर इस वक्त तमाम तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर अल्लाहबादिया को भी लोगों ने खूब लताड़ लगाई है और वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच अब एक्टर विद्युत जामवाल ने भी इस विवाद पर रिएक्ट किया है और उन्होंने रणवीर को खूब खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं कि विद्युत जामवाल ने क्या कहा?
क्या बोले विद्युत जामवाल?
विद्युत जामवाल की बात करें तो इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने रणवीर अल्लाहबादिया का विवाद सुना और इसे सुनने के बाद मेरे दिमाग में सिर्फ एक विचार आया कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, बहुत बड़ी बेवकूफी की। विद्युत ने आगे कहा कि उसने बहुत बड़ी गलती की और लोग बहुत ट्रोल कर रहे हैं। लोग चाहते हैं कि उसका करियर खत्म हो जाए, लोग हंस रहे हैं, मजे ले रहे हैं कि देखा एक गलती से आदमी जिंदगीभर पछता सकता है।
मुसीबतों में फंसे हुए हैं रणवीर अल्लाहबादिया
इसके आगे विद्युत ने कहा कि मुझे नहीं लगता कोई इंसान दोबारा ऐसी गलती करेगा, तो उसे माफ करना चाहिए या नहीं? हम लोग बहुत बड़े-बड़े गुनहगारों को माफ कर देते हैं, ये हमारे ऊपर है। गौरतलब है कि इन दिनों रणवीर अल्लाहबादिया मुसीबतों में फंसे हुए हैं। पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछने के बाद से ही ये पूरा बवाल शुरू हुआ, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मुंबई पुलिस का हैरान करने वाला दावा
गौरतलब है कि रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर इस वक्त बेशुमार बातें हो रही हैं और हर कोई उन्हें भला-बुरा कह रहा है। इस बीच अब रणवीर को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर कहीं गायब हो गए हैं। दरअसल, मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि रणवीर से बात नहीं हो पा रही है और उनके घर में भी ताला लगा है।
कहां गायब हो गए रणवीर अल्लाहबादिया?
इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने ये भी बताया कि रणवीर के वकील से भी बात नहीं हो पा रही है और पॉडकास्टर का फोन भी बंद आ रहा है। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर रणवीर अल्लाहबादिया कहां गायब हो गए? अचानक से रणवीर का इस तरह से गायब होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ‘मैं सब सही कर रहा हूं, थका तो’, Harshvardhan Rane ने क्यों कही ये बात?
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines