Vidyut Jammwal Wedding: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपने स्टंट और मार्शल आर्ट के लिए जाने जाते हैं। एक्टर पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। लेकिन अब उनकी फीमेल फैंस का दिल टूटने वाला है। दरअसल, अब एक्टर की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। विद्युत जामवाल जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं। एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) अब शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उनकी शादी को लेकर क्या-क्या जानकारी सामने आई है।
पिछले साल किया था सगाई का ऐलान
पिछले साल ही इस कपल ने सगाई की थी और अपने फैंस के सामने एक्टर ने इसकी अनाउंसमेंट भी की थी। बस इनकी सगाई के बाद से लगातार शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। पिछले साल ऐसा कहा गया था कि ये दोनों शादी करने वाले हैं। इनकी वेडिंग डेट भी सामने आ गई थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और वो रूमर्स गलत साबित हुईं। इसी बीच एक बाद फिर विद्युत जामवाल की वेडिंग डिटेल्स सामने आ गई हैं।
Image Credit: Google
कब होगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी पहले ही शादी कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि पिछले साल जुलाई में ही इस कपल ने शादी कर ली थी। मगर इन दोनों ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने का फैसला किया। हालांकि, अब एक बार फिर ये दोनों सभी रस्में निभाकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। रिपोर्ट्स का दावा है कि विद्युत जामवाल और उनकी लेडी लव की शादी टिनसेल टाउन में होगी। ऐसे में विद्युत जल्द ही लंदन के लिए निकलेंगे क्योंकि उनकी मंगेतर वहीं रहती हैं।
अनाउंसमेंट का है इंतजार
ऐसे में फैंस इस खबर से काफी एक्साइटेड हैं। अब देखना होगा कि कब ये कपल शादी की अनाउंसमेंट करेगा। बात अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की करें तो, वो जल्द ही अपने एक बड़े प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। वैसे एक्टर Commando सीरीज, Junglee और Khuda Haafiz जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
16 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines