Vidya Balan: मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन जब भी पर्दे पर आती हैं, तो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों विद्या अपनी आने वाली फिल्म ‘दो और दो प्यार में’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अपना बयान दिया है। जी हां, अभिनेत्री विद्या ने भी अब नेपोटिज्म को लेकर रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?
नेपोटिज्म पर बोलीं विद्या बालन
दरअसल, हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विद्या बालन से नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने अपने जवाब में कहा कि मैं नहीं जानती कि इसका क्या जवाब देना है। मैं अगर आज यहां पर हूं तो बिना किसी नेपोटिज्म के हूं। विद्या ने आगे कहा कि इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं हैं और अगर ऐसा होता तो आज हर बाप के बच्चे (बेटा या बेटी) सक्सेसफुल हो चुके होते।
पास्ट रिलेशन और हार्टब्रेक पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
विद्या बालन ने आगे कहा कि कई बार मैं सोचती हूं कि अगर मुझे किसी ने सहारा दिया होता तो आज लोग शायद और थोड़े दयालु होते, लेकिन मैं अपने काम को खुद करने में विश्वास रखती हूं, हालांकि सच्चाई ये है कि इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पास्ट रिलेशन और हार्टब्रेक पर भी बात की।
मुझे मेरे पहले रिलेशन में धोखा मिला था- विद्या
विद्या बालन ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कहा कि मुझे मेरे पहले रिलेशन में धोखा मिला था। मैं जिस इंसान को डेट कर रही थी, उसने मेरी फीलिंग्स को नहीं समझा और मुझे चीट किया और वो बहुत बुरा भी था। हालांकि विद्या कभी किसी के भरोसे नहीं रहीं और उन्होंने हमेशा अपने काम के बूते पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
विद्या बालन का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों विद्या फिल्म ‘दो और दो प्यार में’ के प्रमोशन में बिजी हैं। जल्द ही इस फिल्म को रिलीज भी किया जाएगा। इसके अलावा विद्या अपकमिंग फिल्म ‘भूल-भलैया 3’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Orry ने अड़ाई टांग, मुंह के बल गिरते-गिरते बचीं Urfi Javed, यूजर्स बोले- उम्मीद नहीं थी…
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines