Vidya Balan Talk About Shahrukh Khan: विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) की सफलता को एंजॉय कर रही हैं, जो सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा रही है। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में ‘मंजुलिका’ बन लोगों को खूब डराया है तो कहीं हंसाया भी है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था जो फाइनली 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर खत्म हुआ। अब लोगों को विद्या और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जोड़ी देखने की इच्छा हो रही है। वहीं विद्या ने भी ‘किंग खान’ (King Khan) संग काम करने की इच्छा जताई, वहीं ये भी बताया कि अब तक उन्होंने एक्टर संग एक भी फिल्म क्यों नहीं की है।
विद्या ने क्यों नहीं की शाहरुख संग कोई फिल्म
मंजुलिका बन लोगों को डराने वाली विद्या बहुत ही स्वीट हैं। वो इन दिनों कार्तिक आर्यन संग अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। जूम संग एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म हे बेबी और ओम शांति ओम में काम किया है। लेकिन एक्टर संग स्क्रीन शेयर नहीं की। क्योंकि फिल्म में विद्या का छोटा सा रोल था। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी दिली इच्छा है कि वो उनके साथ काम करे लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी स्क्रिप्ट नहीं आई है, जिसमें दोनों लीड रोल में हों।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अरफीन खान का चाहत पांडे संग क्या रिश्ता? ईशा और एलिस की खोली पोल
शाहरुख संग काम करने की जताई इच्छा
जब विद्या से पूछा कि वो उनके साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे कई सारे एक्टर संग काम करने के ऑफर मिले हैं। लेकिन अभी तक एक भी ऐसा प्रोजेक्ट नहीं मिला जिसमें मैं शाहरुख संग लीड रोल करूं। वहीं उन्होंने पॉजिटिव नेचर का उदाहरण देते हुए कहा कि आशा है एक दिन ऐसा जरूर होगा।
शाहरुख खान संग लव स्टोरी करने की है इच्छा
विद्या बालन का चुलबुला सा नेचर लोगों का दिल जीत लेता है। इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका जीरो फिगर है या नहीं। वो अच्छी एक्टिंग करने पर विश्वास रखती हैं। वहीं एक्ट्रेस ने शाहरुख खान संग काम करने की इच्छा तो बताई, साथ में ये भी बताया कि वो रोमांटिक एक्टर संग लव स्टोरी वाली फिल्म करना चाहती हैं। हालांकि अभी उनके पास ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन आने वाले समय में हो सकता है कि आप लोग शाहरुख और विद्या को रोमांस करते हुए देखें।
यह भी पढ़ें: Amrapali को ‘अर्धांगिनी’ कहने पर फंसे Nirahua! बताई शादी की सच्चाई?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
12 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines