Vidya Balan On Spiritual Structures: बॉलीवुड में विद्या बालन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान दे दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रहा है। दरअसल, हाल ही में विद्या ने धर्म पर बात की। उन्होंने कहा कि जब बात धर्म की आती है तो देश में लोगों के अलग-अलग ओपिनियन होते हैं। लोग यहां ऐसी चीजें करने की कोशिश करते हैं जिससे उन्हें पहचान मिल सके। एक्ट्रेस ने कहा कि पहले देश की कोई धार्मिक पहचान नहीं होती थी लेकिन अब हालात काफी हद तक बदल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: पैरों में चप्पल, बस-ट्रेन में ट्रेवल, ये स्टार जीता है बेहद सिंपल लाइफ; करोड़ों के मालिक की आज दुनिया भी दीवानी
धार्मिक स्ट्रक्चर के लिए पैसे नहीं देतीं विद्या
हाल ही में अनफिल्टर्ड बाय समदीश को दिए इंटरव्यू में विद्या बालन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि देश अब धर्म को लेकर ध्रुवीकृत हो चुका है। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अब काफी ज्यादा पोलराइज्ड हो चुके हैं। पहले देश में हमारी कोई धार्मिक पहचान नहीं थी लेकिन अब मुझे ऐसा लगता है कि ये सिर्फ पॉलिटिक्स में नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर भी है। हम लोग दुनिया में कहीं खो चुके हैं। अपनी पहचान को तलाश रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है।’
विद्या बालन ने कहा, ‘मैंने कभी धार्मिक स्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर पैसे डोनेट नहीं किए हैं। मैं हेल्थकेयर, सैनिटेशन और एजुकेशन के लिए पैसे फंड करती हूं। हालांकि मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक हूं और रोज पूजा भी करती हूं।’
इन क्षेत्रों के लिए करना चाहती हैं काम
जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें किन क्षेत्रों में काम करना पसंद है? इसपर जवाब देते हुए विद्या ने कहा, ‘मुझे स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए काम करना पसंद है। अगर अस्पताल बन रहे हैं या फिर स्कूल और टॉयलेट का निर्माण हो रहा है तो मैं इसके निर्माण में खुशी-खुशी पैसे डोनेट कर दूंगी लेकिन धार्मिक जगहों के निर्माण के लिए मैं डोनेट नहीं करती।’
इसके अलावा विद्या बालन ने पॉलिटिक्स को लेकर कहा, ‘मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करूंगी। लोग नाराज हो जाते हैं और बायकॉट करते हैं। मुझे पॉलिटिक्स से डर लगता है। कहीं मुझे बैन कर दिया तो दिक्कत हो जाएगी। मैं पॉलिटिक्स से बहुत दूर रहती हूं।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines