भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का ताज अपने नाम कर पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाली भारतीय मूल की इस बेटी ने अपनी मेहनत, हिम्मत और टैलेंट से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। बिहार के पटना से लेकर वैश्विक मंच तक का उनका सफर प्रेरणा से भरा है। टीवी होस्ट से लेकर मॉडलिंग, बिजनेसवुमन और अब ग्लोबल आयकन बनने तक, विधु ने हर कदम पर यह साबित किया कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सिर्फ जज्बा चाहिए।
बिहार में हुआ था जन्म
विधु इशिका का जन्म बिहार के पटना में एक मध्यमवर्गीय ज्वाइंट फैमिली में हुआ था। साल 2009 में वह पढ़ाई और करियर के नए मौके तलाशने के लिए पटना से बाहर चली गईं और बाद में दक्षिण अफ्रीका में बस गईं, लेकिन उनकी भारतीय जड़ें आज भी उनकी पहचान का अहम हिस्सा हैं, और वह हर मौके पर अपनी संस्कृति को गर्व से पेश करती हैं।
टीवी से लेकर इंटरनेशनल रैंप तक का तय किया सफर
विधु ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय टेलीविजन से की थी। 2007 में उन्होंने दूरदर्शन के रियलिटी शो डांस, मस्ती, हंगामा को होस्ट किया, जहां उनकी चुलबुली अदा और एनर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने ईटीवी के कुकरी शो रसोई से को होस्ट किया। इस दौरान वो अपनी पढ़ाई भी पूरी कर रही थीं। टीवी के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और इंटरनेशनल फैशन रैंप पर अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से सबको हैरान कर दिया। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। विधु का यह मल्टी-टैलेंटेड सफर उनकी मेहनत और लगन का सबूत है।
बिजनेसवुमन भी हैं विधु
विधु सिर्फ एक मॉडल या टीवी होस्ट नहीं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने ग्लैमग्वावा नाम से एक सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म शुरू किया, जो इको-फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा देता है। यह उनकी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्टाइलिश सोच को दिखाता है। इसके अलावा, उन्होंने तिशक नाम का एक ग्लोबल आर्ट प्रोजेक्ट शुरू किया, जो म्यूजिक के साथ ही हमारी संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। ये दोनों वेंचर्स उनकी क्रिएटिविटी और सोशल इम्पैक्ट के लिए जुनून का एक हिस्सा हैं।
मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का मिला ताज
Mrs Earth International 2025 का आयोजन अमेरिका के फ्लोरिडा में ऑरलैंडो के AFRO स्टूडियो में 14 से 18 जुलाई 2025 तक हुआ। यह एक ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट है, जो शादीशुदा महिलाओं की खूबसूरती, टैलेंट और सोशल कॉज के लिए कमिटमेंट को सेलिब्रेट करता है। विधु ने चार राउंड्स ट्रेडिशनल वेयर, इवनिंग गाउन, टैलेंट और इंटरव्यू में शानदार परफॉर्मेंस दी। अपने ट्रेडिशनल भारतीय लुक से लेकर इंटरव्यू में दिए दिल छू लेने वाले जवाबों से उन्होंने जजों को इम्प्रेस कर दिया। इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में विधु ने लिखा कि ‘ये ताज सिर्फ मेरा नहीं, हर उस औरत का है, जिसे कभी कहा गया कि वो ऐसा नहीं कर सकती।’ ऑफिशियल मिसेज इंडिया यूनिवर्स पेज ने भी उनकी जीत को सेलिब्रेट करते हुए कहा कि ‘इतिहास रच दिया गया! भारत की बेटी विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 का ताज जीत लिया!’
सशक्तिकरण और सस्टेनेबिलिटी की मिसाल
इससे पहले 2024 में विधु ने मिसेज भारत अर्थ का खिताब जीता था, जहां मिस इंडिया फिटनेस श्वेता राठौर और बिजनेसमैन तुषार धालीवाल जैसे लोग मौजूद थे। पर्यावरण के लिए उनकी कमिटमेंट ग्लैमग्वावा के जरिए साफ झलकती है, जहां वह सस्टेनेबल फैशन को प्रमोट करती हैं। मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 के तौर पर वह ग्लोबल मंचों पर पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगी। उनकी जीत सिर्फ एक ताज नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें- अगस्त में आएंगे कौन-से 4 रियलिटी शोज? सलमान और अमिताभ के सामने होगा ‘पति पत्नी और पंगा’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines