Sidhu Moosewala Tattoo: सिद्धू मूस वाला (Sidhu Moosewala Tattoo) के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे के चेहरे का टैटू अपनी बांह पर बनवाया। दिवंगत पंजाबी गायक-रैपर को उनके पिता (Moosewala Father tattooted) द्वारा दिए गए इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया छाया हुआ है, जिसे देख उनके प्रशंसकों मूसे वाला के पिता को प्यार, प्रशंसा और सम्मान दे रहे हैं। सिद्धू 28 साल के थे, जब 29 मई को पंजाब में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
वीडियो को मूसे वाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया गया है, जिसमें पिता अपने दिवंगत बेटे के चेहरे को अपने हाथो पर बनवाते हुए देखा जा सकता है, साथ ही पंजाबी भाषा में ‘सरवन पुत्त’ भी लिखा हुआ था, जिसका मतलब ‘आज्ञाकारी या देखभाल करने वाला बेटा’ होता है। सिद्धू की मां चरण कौर ने भी अपने दिवंगत बेटे की याद में एक टैटू गुदवाया था। उनका टैटू उनके पति जैसा ही था और पंजाबी में ‘शुभ सरवन पुत्त’ लिखा हुआ था। दिवंगत गायक-रैपर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।
नेटिजेंस की प्रतिक्रिया-
कई फैंस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है और सिद्धू मूस वाला के माता-पिता पर उनके हार्दिक कदम के लिए प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, “यह दिल तोड़ने वाला है।” दूसरे ने लिखा, “मिस यू लेजेंड (सिद्धू मूस वाला)।” एक अन्य ने लिखा, “इन्हें देखकर मुझे बहुत दुख होता है।”
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूस वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में एक मुठभेड़ में दिवंगत गायक-रैपर की हत्या से जुड़े दो गैंगस्टर मारे गए थे। सिद्धू अपनी मृत्यु से महीनों पहले दिसंबर 2021 में पंजाब में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines