मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम अक्सर ही जुड़ता रहता है। कुछ महीने पहले ऋषभ पंत-उर्वशी रौतेला की कॉन्ट्रोवर्सी ने सोशल-मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब क्रिकेटर शुभमन गिल ने इन दोनों के विवाद को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
कहां से शुरू हुआ मामला?
इसकी शुरुआत उर्वशी द्वारा एक इंटरव्यू में “मिस्टर आरपी” कहकर एक खुलासा करने के साथ हुई थी। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनसे मिलने के लिए ‘वो’ (कथित रूप से ऋषभ पंत) होटल के वेटिंग एरिया में घंटों इंतजार किया था। इसके बाद ऋषभ ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि लाइम लाइट में आने के लिए लोग कितना झूठ बोलते हैं।
अगस्त में, उर्वशी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि “मिस्टर आरपी” ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री से मिलने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया था, अंततः “16-17 मिस्ड कॉल” भी ड्रॉप किए।
इसके बाद पंत ने एक पोस्ट के साथ वायरल इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें लिखा था, “यह हास्यास्पद है कि कैसे लोग केवल कुछ लोकप्रियता के लिए और सुर्खियों में आने के लिए इंटरव्यूज में झूठ बोलते हैं। दुख की बात है कि कुछ लोग प्रसिद्धि और नाम के इतने प्यासे कैसे हैं। भगवान उन्हें आशीर्वाद दे” #Jhutkibhilimithotihai” हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था।
ऋषभ के पोस्ट पर उर्वशी ने भी पलटवार करते हुए लिखा था, “छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं बदनाम होने के साथ यंग किडो डार्लिंग तेरे लिए #रक्षाबंधन मुबारक हो #RPChotuBhaiyya#Cougarhunter #donttakeadvantageofasilentgirl #love #उर्वशी रौतेला #UR1 उस पर जोर दें जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते।।”
अब पंत की ही टीम के साथी, शुभमन गिल (Shubhman Gill reacts on Rishabh urvashi controversy) ने इस पूरे मामले पर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने इस पर कैसे प्रतिक्रिया दी और खुद ऋषभ का इन सबसे कितना प्रभाव पड़ता है।
शुभमन गिल का उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत को लेकर खुलासा
इस पूरे विवाद के तीन महीने बाद, पंत साथ खिलाड़ी शुभमन गिल ने चैट शो ‘दिल दिया गल्लां’ पर सोनम बाजवा के साथ बातचीत के दौरान पंत-उर्वशी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर कुछ खुलासे किए। शुभमन से पूछा गया कि टीम के सदस्यों ने इस पूरे प्रकरण पर कैसी प्रतिक्रिया दी? जिसपर उन्होंने जवाब दिया, “ऋषभ पंत की तरफ से कुछ भी नहीं है। वह खुद ही छिड़वाई जा रही है। वो कह रही है कि मुझे छेड़ो।”
इसके बाद सोनम ने उनसे पूछा कि क्या ऋषभ डिस्ट्रैक्ट होते हैं? इसपर क्रिकेटर ने कहा, ‘नहीं उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता।’
https://twitter.com/11justmythought/status/1593844213611126784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1593844213611126784%7Ctwgr%5E37e1ab37c043ecb45993585150882d405301f75d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-shubman-gill-lifts-lid-on-rishabh-pant-urvashi-rautela-episode-there-is-nothing-from-his-side-101668914981035.html
शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों वर्तमान में चल रहे न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा हैं। प्रतियोगिता शुक्रवार को तीन मैचों की T20I श्रृंखला के साथ शुरू हुई। हालांकि, बे ओवल बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा।
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines