---विज्ञापन---

Video: Shehnaaz Gill का सुपर ग्लैम अंदाज, हॉट अदाओं से बढ़ाया तापमान

Shehnaaz Gill: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की स्टार और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। साथ ही सना, सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को बैक-टू-बैक अपने हसीन पोस्ट्स और ग्लैमरस फोटोशूट्स से […]

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की स्टार और पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। साथ ही सना, सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस को बैक-टू-बैक अपने हसीन पोस्ट्स और ग्लैमरस फोटोशूट्स से लोगों का दिल जीतते देखा जा रहा है। इसी बीच शहनाज का लेटेस्ट सिजलिंग वीडियो (Shehnaaz Gill Video) इंटरनेट का पारा चढ़ा रहा है।

शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट का एक वीडियो (Shehnaaz Gill Latest Photoshoot) पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, ट्यूब रफल स्लीव्स ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। इसके बाद उन्हें ब्लू सेक्विन, ट्रांसपैरेंट बॉडीकॉन ड्रेस पहने हॉटनेस का तड़का लगाते देखा जा रहा है। वीडियो में सना कभी हॉट पोज देती तो कभी, कॉन्फिडेंस भरे वॉक से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

---विज्ञापन---

शहनाज गिल ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में ‘प्रीटी बेबी’ लिखा है। साथ ही रेड रोज वाला इमोजी बनाती देखी गई हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसे लाइक करते हुए बेहतरीन रिएक्शन देते देखे जा रहे हैं। कुछ ही देर में इस क्लिप को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 2 लाख 56 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

शहनाज के ग्लैमरस वीडियो पर कमेंट करते हुए जॉर्जिया एंड्रियानी ने ‘हॉटी’ लिखा है, साथ ही फायर वाला इमोजी बनाती नजर आई हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है,’आपकी सुंदरता मुझे अभिभूत करती है, और कोई भी शब्द इसका वर्णन नहीं कर सकता।’ दूसरे ने लिखा,’आप सच में क्वीन हो।’ एक अन्य लिखते हैं,’आपने मेरा संडे खूबसूरत बना दिया।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी सना की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज जल्द ही फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

First published on: Aug 07, 2022 02:19 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola