Sidharth Shukla Doppelganger Video: अक्सर सुनने में आता है कि दुनिया में एक जैसे सात लोग होते है। बहुत से लोग यह जानना चाहते है कि दुनियाभर में एक जैसे दिखने वाले लोग कौन हैं और इनको खोजना भी बहुत-ही आसान होता है।
इसके लिए आपको इंटरनेट पर हमशक्ल की तस्वीर तैयार रखनी पड़ती है, जिससे आपको एक जैसे दिखने वाले लोगों को ढूंढना बहुत आसान हो जाता है। साथ ही कुछ वेबसाइट्स भी है, जो इन मिलते-जुलते इन खास चेहरों को दिखाती है।
बॉलीवुड और टीवी में भी कई सितारों के हमशक्ल देखने को मिले है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के हमशक्ल बेहद चर्चित चेहरे हैं. लेंकिन आजकल सोशल मीडिया पर टीवी की दुनिया के सुपरस्टार और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल की वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रही है.
और पढ़िए – पैपराजी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने केक काटकर मनाया बर्थडे, हाउस पार्टी में पहुंचे कई स्टार्स
वीडियो को देखकर फैंस को अपने चहेते सिड की याद आ रही है. बता दें कि हार्ट अटैक के कारण 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत हो गई थी, जिससे करोड़ों फैंस और परिवार को सदमा लगा था। इसी बीच अब सिद्धार्थ के हमशक्ल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
सिद्धार्थ का हमशक्ल
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के पॉपुलर डायलॉग को रीक्रिएट करते हुए चंदन नाम के एक शख्स के वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में चंदन एकदम सिद्धार्थ शुक्ला जैसा दिख रहा है। अपने इंस्टा हैंडल पर चंदन ने सिद्धार्थ शुक्ला के ‘बिग बॉस 13’ वाले डायलॉग को रिक्रिएट किया है।
चंदन के ये वीडियोज जैसे ही वायरल हुए, तो फैंस ने उन्हें सिद्धार्थ का हमशक्ल बताना शुरू कर दिया, लेकिन कई लोगों ने इसके लिए उनको ट्रोल भी किया है। लोगों का कहना है कि चंदन को इस तरह से सिद्धार्थ की एक्टिंग नहीं करनी चाहिए.
फैंस की जान है सिद्धार्थ शुक्ला
गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का सबसे चर्चित चेहरा थे और उन्होंने टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। ‘बिग बॉस 13’ में अभिनेता सिद्धार्थ को लोगों ने बेहद पंसद किया था और शहनाज गिल के साथ उनकी जोड़ी ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी.
सिद्धार्थ ने ‘बालिका वधू’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ शोज में काम किया है और इसके साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘सूर्मा’ जैसी फिल्मों में भी रोल किया है, लेकिन 2 सितंबर 2021 में हुए उनके निधन ने फैंस को मायूस कर दिया। सिद्धार्थ का महज 40 की उम्र में ही हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था।
और पढ़िए – एक्टर एडम सैनी, शेखर और अध्ययन सुमन ने किया ‘द किंग्स ऑफ माफिया – चैप्टर 1’ का पोस्टर लॉन्च
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines