हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Fact Check: क्या लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान ने दी धमकी? जानिए वायरल वीडियो का सच

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते नजर आ रहे हैं। आइये इस वीडियो की सच्चाई जानते हैं।

विज्ञापन
fact Check

Viral Video: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान और  लॉरेंस बिश्नोई काफी चर्चा में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे विश्नोई का हाथ है। ऐसे में सलमान खान की जान को भी खतरा हो सकता है, क्योंकि वह लंबे समय से विश्नोई के निशाने पर हैं। मगर इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल होता नजर आया है, जिसमें सलमान खान को  लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते देखा गया है।

ऐसे में इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, यहां हम इसके बारे में जानेंगे। हमने इस वीडियो को बहुत ध्यान से देखकर इसकी जांच की है, जिससे पता चला है कि यह एक डब्ड वीडियो है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद आया वीडियो

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में उनके बेटे के दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  बता दें कि सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। इसके बाद 17 अक्टूबर को फेसबुक पर ये वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जैसा कि हम जानते हैं कि सिद्दीकी की हत्या की वजह बाबा सिद्दीकी और सलमान खान के बीच दोस्ती बताई गई। इस वीडियो को सईद कादिर नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

विज्ञापन

एडिटेड है वीडियो

वीडियो को ध्यान से देखने और सुनने पर ये बात साफ हो जाती है कि इस वीडियो में ऑडियो को एडिट किया गया है। इस पोस्ट को  ‘सलमान खान ने बिश्नोई को खुली चुनौती दी’ कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। मगर इस पोस्ट मे आप साफ समझ सकते हैं कि आवाज सलमान खान की नहीं है और वीडियो में एक्टर की लिपसिंग और ऑडियो में काफी फर्क है।

यह भी पढ़ें – Salman Khan संग इस टॉप एक्ट्रेस ने काम करने से किया मना, बाद में वजह बताकर किया था हैरान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Good News! बिना शोर मचाए शादी करने जा रहीं Surbhi Jyoti, इस जगह बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई, तुमने एक बेटे को उसके पिता से अलग करके बहुत बड़ी गलती की है। इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola