Rakhi Sawant Viral Video: ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। उनके और आदिल के रिश्ते में चल रहे उतार-चढाव अब फैंस के सामने हैं। जितनी पॉपुलैरिटी राखी को इस शादी की शुरुवात में मिली थी, उतनी ही लाइमलाइट वो अपने रिश्ते के अंत से बटोर रही हैं। राखी और आदिल के झडप अब पूरी दुनिया देख रही है। ये दोनों हर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 16 सालों का मौनव्रत तोड़ Shah Rukh Khan ने Sunny Deol को मिलाया फोन, जानिए अनबन भुलाकर क्या कहा?
मक्का पहुंची राखी सावंत
वहीं, अब तो शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत की सबसे खास दोस्त भी उनकी खिलाफ खडी हो गई हैं। ऐसे में ये दोनों मिल कर राखी पर कई संगीन आरोप लगाती नजर आईं। इसी बीच ये सब लडाई-झगडे छोडकर राखी सावंत अब मक्का पहुंच गई हैं। वहां से अब उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। इस वीडियो में राखी बुर्का पहने हुए दिखाई दीं। उन्होंने खुद को पूरी तरह से कवर किया हुआ है।
फूट-फूटकर रोई राखी
इस वीडियो में उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वो लोगों से शिकतयात करते हुए कह रही हैं कि उनकी जिदंगी आदिल ने बर्बाद कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी मक्का में रोती हुई खुद के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि सभी लोग उनपर जो भी आरोप लगा रहे हैं वो सभी झूठे हैं। राखी रोते हुए कहती हैं, ‘मैं क्या करूं? तुमने स्टार बनने के लिए मुझसे झूठ बोलकर शादी की। मेरे साथ न्याय करो…अल्लाह। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी इसने। इस औरत की लाइफ खराब कर दी। अल्लाह मैं अपनी फरियाद लेकर आई हूं आपके पास। मेरे साथा क्या हो गया है खुदा। मेरे से न्याय करो।’
लोगों ने किया रिएक्ट
दूसरे वीडियो में राखी सावंत रोते हुए कहती हैं, ‘मुझ पर झूठे इल्जाम सब लगा रहे हैं। मैं कहां जाऊं? सब मिलकर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।’ इसी बीच उनके पास एक महिला आती है और कहती है कि उसे राखी को देखकर बेहद खुशी हो रही है। अब राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को जहां राखी की हालत पर तरस आ रहा है, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ड्रामा क्वीन कहते दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines